Move to Jagran APP

अपने आपको कमजोर न समझें लड़कियां : गर्ग

हमारे देश की लड़कियां पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बन जाएं तो महिलाओं की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता। यह बात शिक्षा विभाग की ओर से चयनित रोल मॉडल अलका गर्ग ने घाड़ क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ताहरपुर कलां, राजकीय माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर व राजकीय माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लड़कियां अपने आपको कमजोर न समझें। देश बदल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:29 PM (IST)
अपने आपको कमजोर न समझें लड़कियां : गर्ग
अपने आपको कमजोर न समझें लड़कियां : गर्ग

जागरण संवाददाता, छछरौली : हमारे देश की लड़कियां पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बन जाएं तो महिलाओं की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता। यह बात शिक्षा विभाग की ओर से चयनित रोल मॉडल अलका गर्ग ने घाड़ क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ताहरपुर कलां, राजकीय माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर व राजकीय माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लड़कियां अपने आपको कमजोर न समझें। देश बदल रहा है। लोगों की सोच बदल रही है और आज की नारी की आंखों में बहुत से सपने हैं जिसे लेकर नारी शक्ति ने अपनी मंजिल जीतनी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सरकार ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने व उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है जिनसे जुड़कर लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने जीवन में आने वाले बदलाव को देखते हुए बहुत सहजता से अपनी माता से सांझा करना चाहिए,लड़कियों को पढ़ाई से घबराना नहीं चाहिए। पढ़ाई ही एक ऐसी चीज है जो पूरे जीवन उनके काम आएगी। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। मौके पर एचएम गुर¨मद्र ¨सह, ताहरपुर कलां विद्यालय इंचार्ज विकास शर्मा, ईंचार्ज लाभ ¨सह, इब्राहिमपुर, सुरेंद्र कुमार, आकांक्षा, सलोनी, अध्यापिका किरणजीत कौर, सीमा, कुलबीर ,सोनिया, दौलतपुर सरपंच तजरीना, जुल्फान, सुमित मोर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.