Move to Jagran APP

हमलावरों को नहीं जानते, हम तो पार्क में बीड़ी पी रहे थे, तभी हुआ हमला बोले, छेड़छाड़ के आरोपित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने घायल बैंक कॉलोनी के रोहित व दीपक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जख्मी दीपक से भी पूछताछ की। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है। छेड़छाड़ के आरोपित दीपक के पिता धर्मवीर का कहना है कि उनके बेटा रिलायंस पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। उसे बीड़ी पीने की आदत है। वह पार्क में अपने दोस्त के साथ बीड़ी पी रहा था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 01:09 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 01:09 AM (IST)
हमलावरों को नहीं जानते, हम तो पार्क में बीड़ी पी रहे थे, तभी हुआ हमला बोले, छेड़छाड़ के आरोपित
हमलावरों को नहीं जानते, हम तो पार्क में बीड़ी पी रहे थे, तभी हुआ हमला बोले, छेड़छाड़ के आरोपित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने घायल बैंक कॉलोनी के रोहित व दीपक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जख्मी दीपक से भी पूछताछ की। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है। छेड़छाड़ के आरोपित दीपक के पिता धर्मवीर का कहना है कि उनके बेटा रिलायंस पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। उसे बीड़ी पीने की आदत है। वह पार्क में अपने दोस्त के साथ बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान उन दोनों पर धारदार हथियारों से हमला हुआ। वह अभी जख्मी है। अब जिन लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्हें हम जानते तक नहीं हैं, न ही मेरा बेटा उनको जानता है। किसी से भी पैसे का कोई हमारा लेन देन नहीं है। उधर, किशोरियों के परिजनों का कहना है कि दोनों युवक उनकी लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। उनके साथ किसने मारपीट की, हमें नहीं पता। एक महीने से दोनों युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। तंग आकर ही उनके खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

loksabha election banner

यह हुआ था मामला :

किशोरियों ने लघु सचिवालय में एसपी के नाम दिए शिकायत पत्र में बताया था कि वह दोनों राजकीय विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। बैंक कॉलोनी निवासी दीपक व रोहित अपने साथियों के साथ उन्हें स्कूल में आते व जाते समय छेड़ते हैं। उनका मोबाइल नंबर मांग रहे हैं। जिससे वह परेशान हैं। यह आरोपी उन्हें रास्ते में पकड़ लेते हैं और परेशान करते हैं। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इस बारे में कई बार स्कूल व पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसपी के संज्ञान में मामला गया, तो महिला थाने में किशोरियों की मां के बयान पर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यह है पुलिस का दावा :

पुलिस के मुताबिक, आरोप लगाने वाली किशोरियों में से एक 15 सितंबर को सिटी थाने में पहुंची थी। जहां उसने दीपक व रोहित पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जब किशोरी से पूछा गया, कि उन्हें दोनों आरोपितों के नाम कैसे पता चले। इस पर किशोरी ने बताया कि उनके मामा ने इंटरनेट से नाम निकाले हैं। जब पुलिस ने किशोरी से ओर बात की, तो सामने आया कि उनके मामा का दीपक के साथ लेन देन है। जिन युवकों पर आरोप लगा था। उन पर दस सितंबर को हमला हो चुका है। तीन युवकों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था। इन युवकों में से किसी का भी वह नाम नहीं जानते। पुलिस ने इस मामले में 14 सितंबर को केस दर्ज किया था।

कोट्स :

जांच अधिकारी कुलदीप ¨सह का कहना है कि जहां पर दोनों युवकों के साथ मारपीट हुई। मौके पर एक बटुआ मिला था। जिसमें कुश नाम के युवक के कागजात मिले। कुश का पिता एक निजी नर्सिंग होम में नौकरी करता है। उसके पिता ने बताया कि कुश को उन्होंने बेदखल कर रखा है। उसके बारे में कोई पता नहीं है। अभी मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.