Move to Jagran APP

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपावली का पर्व : जब्बार

अहंकार त्यागने से जीवन बदल जाता है, शांति, संतोष व आनंद मिलता है। त्योहारों को धर्म व संप्रदाय से जोड़कर न देखें बल्कि सभी मिलकर सद्भावना से मनाएं। यह बात पढ़ो लिखो बढ़ो संस्था के संरक्षक एडवोकेट जब्बार पोसवाल ने कही। वह अनाज मंडी के नजदीक संस्था की ओर से दीवाली के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को उपहार भेंट कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:35 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:35 PM (IST)
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपावली का पर्व : जब्बार
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपावली का पर्व : जब्बार

संवाद सहयोग, खिजराबाद : अहंकार त्यागने से जीवन बदल जाता है, शांति, संतोष व आनंद मिलता है। त्योहारों को धर्म व संप्रदाय से जोड़कर न देखें बल्कि सभी मिलकर सद्भावना से मनाएं। यह बात पढ़ो लिखो बढ़ो संस्था के संरक्षक एडवोकेट जब्बार पोसवाल ने कही। वह अनाज मंडी के नजदीक संस्था की ओर से दीवाली के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को उपहार भेंट कर रहे थे।

loksabha election banner

एचडीएफसी बैंक के डिप्टी मैनेजर ने संदीप ¨सगला ने अपनी बेटी गीतांशी का जन्मदिन झुग्गी में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच मनाया। उन्हें फल, साबुन, तेल, बिस्कुट व मिठाइयां भेंट की। पोसवाल ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन अपने अंदर की बुराइयां दफन करें। नेकी व इंसानियत के रास्ते पर चलने का प्रण लें।

राजकीय उच्च विद्यालय बक्करवाला के मुख्याध्यापक संदीप गुप्ता ने कहा कि अज्ञानता बुराइयों की जड़ है। शिक्षा के प्रचार, प्रसार के लिए मिलकर काम करें। संस्था के प्रधान इस्लाम मकारमपुर ने कहा कि मिलजुल कर त्योहार मनाने से खुशी कई गुना बढ़ जाती है। सभी त्योहार भाईचारे का संदेश देते हैं। इस मौके पर सुमेरचंद वालिया, शिवचरण मित्तल, सरपंच विजय चौधरी, राजीव हुसैन, रमेश चंद्र वालिया, रिजवान अली, इस्लाम सरपंच, रजनीश तंवर, राजेंद्र कुमार, अजय वालिया, मुस्तकीम चौकीदार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.