Move to Jagran APP

दिन भर तलाशते रहे गोताखोर व स्वजन, नहर में डूबे दोनों किशोरों व युवक का नहीं लगा सुराग

जागरण संवाददाता यमुनानगर पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूबे दोनों किशोरों का सुराग न

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 07:48 AM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 07:48 AM (IST)
दिन भर तलाशते रहे गोताखोर व स्वजन, नहर में डूबे दोनों किशोरों व युवक का नहीं लगा सुराग
दिन भर तलाशते रहे गोताखोर व स्वजन, नहर में डूबे दोनों किशोरों व युवक का नहीं लगा सुराग

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूबे दोनों किशोरों का सुराग नहीं लग सका। कैनाल रेस्ट हाउस के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक और युवक नहाते समय डूब गया। वह भी दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के गांव मक्का पूर्वा निवासी छोटू शुक्ला ने बताया कि वह और उसके दोस्त मक्का पूर्वा निवासी 30 वर्षीय अमन प्रताप, लखीमपुर खीरी निवासी आशीष, उत्तराखंड के गांव खडियां निवासी चंद्र ललित यहां स्टार्च पेपर मिल में कार्य करते हैं। इस समय संतपुरा में छोटी लाइन के पास रह रहे हैं। शुक्रवार को सभी दोस्तों ने शराब पी और दोपहर का खाना खाने के बाद करीब तीन बजे कैनाल रेस्ट हाउस के पीछे यमुना नहर में नहाने के लिए चले गए। वहां पर सबसे पहले अमन प्रताप ने कपड़े उतारकर नहर में छलांग लगाई। वह एक दो डुबकी मारने के बाद दिखाई दिया। इसके बाद उसका पता नहीं लगा। वहां से उसके दोस्त लगे आए। उसके कपड़े उठाकर मिल ठेकेदार को दिए और पूरी बात बताई। इसके बाद ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर तलाश कराई, लेकिन अमन प्रताप का पता नहीं लगा। पुलिस को युवकों ने बताया कि अमन प्रताप के डूबने पर वह घबरा गए थे। जिस कारण वहां से चले आए थे। वहीं डीसी मुकुल कुमार का कहना है कि नहर में स्नान करने पर रोक है। सिचाई विभाग व पुलिस को गश्त के लिए आदेश दिए जाएंगे। लोगों को भी अपने बच्चों को नहर में स्नान न करने के बारे में समझाना चाहिए।

loksabha election banner

स्वजन व गोताखोरों लगे रहे

दिन भर पुलिस व गोताखोरों के साथ स्वजन भी तलाश किशोरों की तलाश में लगे रहे। गोताखोरों का मानना है कि दोनों किशोर शायद बहकर आगे चले गए हैं। वहीं स्वजन देर रात तक नहर किनारे उम्मीद में बैठे रहे। हमीदा चौकी इंचार्ज दौलत राम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को करीब चार बजे कैंप निवासी 15 वर्षीय सुमित व उसका दोस्त वीना नगर कैंप निवासी 15 वर्षीय सौरभ नहाते समय पश्चिमी यमुना नहर में डूब गए। एक साथ दो किशोरों के डूबने से हड़कंप मच गया। स्वजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों की भीड़ नहर किनारे जमा हो गई। पुलिस भी गोताखोरों को लेकर पहुंची। देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। शनिवार को दिन भर नहर में सर्चिंग की, लेकिन दोनों किशोरों का कोई पता नहीं लगा। नहर में डूबे दोनों किशोर परिवार में इकलौते बेटे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.