जिगर की बीमारियों की होगी जांच
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: जिगर की बीमारी की जांच के लिए शहर के गाबा अस्पताल में विशेष
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 12:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: जिगर की बीमारी की जांच के लिए शहर के गाबा अस्पताल में विशेष का आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डॉ. बीएस गाबा ने बताया कि जिन मरीजों का शराब पीने के कारण जिगर खराब हो गया हो या फिर शुगर या थायरेड़ के कारण जिगर में चर्बी हो गई हो और हैपेटाइटिस-बी, सी से पीड़ित हो, उनके लिए फेब्रोस्कैन नामक यह जांच बहुत जरूरी है। पेट एवं जिगर विशेषज्ञ स्वाति गाबा ने बताया कि कुछ बीमारियों के कारण जिगर का बहुत दिनों बाद पता चलता है, लेकिन समय पर यदि सही उपचार मिल जाए, तो ईलाज संभव हो सकता है। देरी होने पर कई बार उपचार भी नहीं हो पाता और जिगर बदलने तक की नौबत आ जाती है। अब तक यह जांच दिल्ली व चंडीगढ़ में ही संभव है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें