शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा रहे अधर में लटके विकास कार्य, बारिश में सड़कों से गुजरना हुआ मुश्किल
अधर में लटके विकास कार्य शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। तीन दिन तक चली लगातार बारिश ने परेशानी को और बढ़ा दिया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अधर में लटके विकास कार्य शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। तीन दिन तक चली लगातार बारिश ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। कहीं सड़क का निर्माण अधर में है तो कहीं निकासी के लिए नाले के निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है। राहगीर व्यवस्था को कोस रहे हैं। सड़कों के किनारे गड्ढे हैं और सड़कों पर निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। ये काम विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुए थे। चुनाव के दौरान तो दिनरात काम हुआ लेकिन बाद में कार्यों की गति धीमी पड़ गई। इनसेट
11:30 मॉडल टाउन
मॉडल टाउन जैसे वीआइपी एरिया की सड़कें बदहाल हैं। रिक्शा चौक से लेकर शास्त्री पार्क तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसके अलावा पार्क के आसपास भी सड़क में गड्ढे हैं। मॉडल टाउन में दो करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन ठंड के कारण अधर में रोक दिया गया। संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर इन दिनों इंटरलॉकिग टाइलों से सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क उखड़ी पड़ी है। साइड में निर्माण सामग्री के ढेर लगे हैं। यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। इनसेट
11:45
डीएवी डेंटल कॉलेज रोड
डीएवी डेंटल कॉलेज रोड की हालत भी खस्ता हो चुकी है। कॉलेज के पास सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई। लगातार तीन से चल रही बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया और यहां से गुजरना मुश्किल हो गया। यह शहर का मुख्य मार्ग है। विकास कार्यों में ढिलाई का मामला कई बार उठ चुका है। हाउस की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने भी ये शिकायत की और सीएम विडो के एमिनेंट पर्सन भी सीएम तक पहुंचा चुके हैं। इनसेट
12:15
फव्वारा चौक से बस स्टैंड
फव्वारा चौक से लेकर बस स्टैंड तक सड़क को चौड़ा किए जाने की योजना है। इसको लेकर दोनों साइड से सड़क को उखाड़ा हुआ है। करीब दो माह बीत चुके हैं। साइडों में कई जगह मिट्टी गटका भी डाल दिया गया है। लेकिन कछुआ गति से काम हो रहा है। साइडों में गड्ढे होने के कारण वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इससे जाम भी लगता है। गत दिनों क्षेत्र के दुकानदार इस समस्या को लेकर अधिकारियों से भी मिले थे। इनसेट
12 :45
कछुआ गति से नाले का निर्माण
गोविदपुरा रोड पर निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया जाना चाहिए। इसके अलावा कच्ची जगह पर टाइलें भी बिछवाई जानी है। यह काम करीब एक माह पहले शुरू हुआ था। चुनाव के दौरान तेजी पर रहा, लेकिन अब गति धीमी है। बारिश होने के कारण आसपास के दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। यह अति व्यस्त मार्ग है। सड़क के किनारे गड्ढे होने के कारण हादसे की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इनसेट
फोटो : 7ए
सरोजनी कॉलोनी निवासी विजय का कहना है कि मॉडल टाउन जैसे वीआइपी एरिया में सड़कें के हालात खराब हैं। बारिश होने पर स्थिति और बिगड़ गई है। इन गड्ढों के कारण दुर्घटना भी होने की संभावना रहती है और वाहन भी क्षतिग्रस्त होता है। मौसम साफ होने पर सड़कों की मरम्मत की जानी चाहिए। इनसेट
फोटो : 7 बी
मॉडल टाउन निवासी मोहन का कहना है कि कई सड़कों के निर्माण का काम काम चल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले ये काम शुरू हुए। इतनी धीमी गति से काम हो रहे हैं कि अब तक पूरे नहीं हुए। शहरवासियों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।