Move to Jagran APP

रादौर विधानसभा क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता : कर्णदेव कांबोज

इंद्री विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मनोहर सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बने कर्णदेव कांबोज इस बार रादौर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में हैं। वे मूलरूप से क्षेत्र के मंधार गांव से रहने वाले हैं और पूरा परिवार आरएसएस से जुड़ा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 12:30 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:13 AM (IST)
रादौर विधानसभा क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता : कर्णदेव कांबोज
रादौर विधानसभा क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता : कर्णदेव कांबोज

इंद्री विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मनोहर सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बने कर्णदेव कांबोज इस बार रादौर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में हैं। वे मूलरूप से क्षेत्र के मंधार गांव से रहने वाले हैं और पूरा परिवार आरएसएस से जुड़ा है। हालांकि यहां मुकाबला कांग्रेस से है, लेकिन कांबोज राष्ट्र के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों और नीयत और हर वर्ग से समर्थन के आधार पर रिकॉर्ड वोटों से जीत का दावा कर रहे हैं। क्षेत्र की कुछ समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर दैनिक जागरण संवाददाता ने प्रत्याशी कर्णदेव कांबोज से बातचीत की :

loksabha election banner

गत विधानसभा चुनाव में इंद्री विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड जीत के बाद आप केबिनेट में मंत्री बने। अब रादौर से चुनावी मैदान में हैं। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं?

देखिए, भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास। हमारा मुद्दा केवल समान में क्षेत्र का विकास है। हर चेहरे को खुशहाल देखना चाहते हैं।

विधानसभा क्षेत्र में क्या प्राथमिकता रहेगी और किस आधार पर वोट मांगने निकले हैं?

खनन जोन होने के कारण वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण भी सड़कें टूटती हैं। क्षेत्र की सभी सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। उसके बाद जनता के बीच बैठकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

जल और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में क्या योगदान रहा है?

जल और पर्यावरण संरक्षण पर हमारी सरकार का विशेष रूप से फोकस रहा है। हमने इंद्री विधानसभा के करीब दो दर्जन तालाबों को फाइव और थ्री पोंड सिस्टम में तब्दील कराया। अब रादौर विधानसभा क्षेत्र में भी जल और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करेंगे।

युवाओं को लेकर क्या योजना है और अब तक युवाओं के लिए कौन-कौन से काम किए हैं?

हमने इंद्री में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिग पुल बनवाया। इंद्रगढ़ गांव में स्टेडियम और लगभग हर गांव में युवा को खिलाड़ियों को खेलों का सामान वितरित किया है। हमारी सरकार ने युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं।

महिला शक्ति के लिए उत्थान के लिए क्या किया और अब क्या योजना है?

इंद्री के बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय नहीं थे। हमने बनवाए। महिलाओं को सम्मान मिले और आत्म निर्भर बनें, इसके लिए हम कटिबद्ध हैं।

किसानों को लेकर क्या प्लानिग है?

क्षेत्र में फूड प्रोसेसिग यूनिट लगाए जाने की योजना है। इससे रोजगार क्षेत्र में रोजगार भी मिलेगा और सब्जियों के दाम भी अच्छे मिलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.