Move to Jagran APP

वैज्ञानिक युग में भौतिक सुविधाओं का हुआ विकास : मीनाक्षी

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जिला कारागार में मीनाक्षी ने बताया कि आधुनिक वैज्ञानिक युग में भौतिक सुख सुविधाओं का विकास हुआ है। मनुष्य की आंतरिक एवं आत्मिक क्षमताओं का हनन हो रहा है। परिणाम समाज में बढ़ता हुआ भ्रष्टाचार अनैतिकता अज्ञानता और आतंकवाद के रूप में यत्र तत्र सर्वत्र दृष्टिगोचर हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 07:59 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 07:59 AM (IST)
वैज्ञानिक युग में भौतिक सुविधाओं का हुआ विकास : मीनाक्षी
वैज्ञानिक युग में भौतिक सुविधाओं का हुआ विकास : मीनाक्षी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जिला कारागार में मीनाक्षी ने बताया कि आधुनिक वैज्ञानिक युग में भौतिक सुख सुविधाओं का विकास हुआ है। मनुष्य की आंतरिक एवं आत्मिक क्षमताओं का हनन हो रहा है। परिणाम समाज में बढ़ता हुआ भ्रष्टाचार, अनैतिकता, अज्ञानता और आतंकवाद के रूप में यत्र तत्र सर्वत्र दृष्टिगोचर हो रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि योग योगेश्वर भगवन श्री कृष्ण की श्रीमछ्वगवद् गीता कर्म की सार्थकता को पूर्णत: सिद्ध करती है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि जगद्गुरु कृष्ण की तरह हमारे जीवन में भी ऐसे गुरु आएं जो हमें अर्जुन की तरह हमारे भीतर तत्व रूप में ईश्वर का साक्षात्कार करा दे। वस्तुत: मनुष्य का अंत: करण सुंदर होने से सुंदर परिवार, परिवार से समाज, समाज से राष्ट्र और राष्ट्र से सुंदर विश्व की संरचना की जा सकती है। मनुष्य जीवन के हर युद्ध में विजय का वरण कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.