सभी वर्गो की सक्रियता से विकास संभव : जुयाल
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गतिशील रखते हुए भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता एवं जिला सदस्यता प्रमुख भारत भूषण जुयाल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला बैठक को संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गतिशील रखते हुए भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता एवं जिला सदस्यता प्रमुख भारत भूषण जुयाल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला बैठक को संबोधित किया।
मोर्चे के जिला अध्यक्ष सरपंच राकिब अली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जुयाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भूमिका के कारण ही देश का सर्वागीण विकास संभव है। इस अवसर पर जिला सदस्यता आइ टी प्रमुख आदित्य चावला, इंत•ार अली, हरचरण बावा, मेहंदी हसन, कुबनी ठेकेदार, मुनीर अली, अबू बकर, मोहम्मद, गुरविदरसिंह, मालागिर रावत, रादौर मंडल अध्यक्ष विनोद सिगला व भारी संख्या में मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने मिस कॉल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ली।