सुहाग पर्व को खास बनाएगी डिजाइनर थाली
करवाचौथ सुहाग, समर्पण और प्रेम का पर्व है। हर स्त्री के लिए बेहद खास होता है। करवा के चांद संग अपने चांद को देखने के लिए स्त्रियां विशेष श्रृंगार करती हैं।चांद को देखकर हाथ जोड़कर जन्म जन्मांतर के साथ की कामना।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : करवाचौथ सुहाग, समर्पण और प्रेम का पर्व है। हर स्त्री के लिए बेहद खास होता है। करवा के चांद संग अपने चांद को देखने के लिए स्त्रियां विशेष श्रृंगार करती हैं।चांद को देखकर हाथ जोड़कर जन्म जन्मांतर के साथ की कामना। इस विशेष पर्व के लिए बाजार भी विशेष रूप से तैयार होते हैं। 27 अक्टूबर को करवा चौथ है। इस दिन के लिए अभी से बाजार में रौनक छा गई है। श्रंगार, पूजन सब वही परंपरा के अनुसार है, बस इसमें जोड़ दिए गया है कुछ नयापन। हर कोई इस पर्व को खास बनाने में महिलाएं लगी हैं।
सजाया गया करवा का का आकर्षण बेहद खास होता है। इस करवाचौथ पर मिट्टी से बने करवा पर राजस्थानी लुक महिलाओं को काफी भा रहा है। लाल, पीले रंग के बाद मोती की कढ़ाई करवा की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
ब्यूटी पार्लर में छूट तो साड़ियों पर लगी सेल
साड़ी और ब्यूटी पार्लर पर आकर्षक छूट दी जा रही है। महिलाएं करवाचौथ की तैयारी कई दिनों पहले शुरू कर देती हैं। खरीदारी का सिलसिला शुरू हो चुका है। बाजार में महिलाओं की भीड़ दिखने लगी है। महिलाएं कपड़ों की खरीदारी के साथ ब्यूटी पार्लर भी बुक करा रही हैं। महिलाओं को अपनी ओर खींचने के लिए साड़ियों और ब्यूटी पार्लर पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिनका फायदा महिलाएं खूब उठा रही है।
साड़ियों की अच्छी रेंज मौजूद
करवाचौथ के लिए कपड़ा व्यापारियों ने साड़ियों की विभिन्न रेंज रखी हैं। कपड़ा कारोबारी पूर्णचंद ने बताया कि 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की डिजाइनर साड़ियां बाजार में मौजूद हैं।
डिजायनर थाली है खास
न्यू मार्केट स्थित स्टोर संचालक गगन ने बताया कि इस बार डिजायनर थाली खास है। इसमें पूजा का सामान, करवा, मेहंदी की कोन और सूखे मेवे का डिब्बा रखा है। इनमें ¨बदी, चूड़ी, काजल और सोनपापड़ी का डिब्बा भी है।
छलनी का बदला लुक
समय के साथ छलनी के लुक में भी बदलाव देखने को मिला है। ये भी मॉर्डन लुक में मिल रही हैं। जरी गोटे से सजी इस छलनी की कीमत 100 रुपए से शुरू है।
स्टांप वाली मेहंदी रहेगी खास
करवाचौथ का त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा है। इस बार महिलाओं के लिए मेहंदी की विभिन्न स्टाइल मौजूद हैं। इनमें स्टांप वाली मेहंदी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसके अलावा कलरफुल मेहंदी, स्पार्कल या गिलटरी मेहंदी भी काफी पसंद की जा रही है।