100 मीटर दौड़ व लांग जंप में दीपांशी को पहला स्थान
जठलाना में संपन्न हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद जठलाना में संपन्न हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक स्कूल की लड़कियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। स्कूल की लड़कियों की 14 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है
संवाद सहयोगी, रादौर : जठलाना में संपन्न हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक स्कूल की लड़कियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। स्कूल की लड़कियों की 14 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लड़कियों की शार्टपुट में दीपांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ व लांग जंप में दीपांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 17 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। लांग जंप में कंचन ने दूसरा प्राप्त किया। शार्टपुट में शरण ने तीसरा स्थान व 100 मीटर दौड़ में सोनाक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया।