शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
संवाद सहयोगी, रादौर : पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर सोमवार को सरकारी स्कूल रादौ
संवाद सहयोगी, रादौर : पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर सोमवार को सरकारी स्कूल रादौर व अंटावा मे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी ने अंटावा स्कूल का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर पवन कुमार रोहिला लैक्चरार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विषय में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। ¨प्रसिपल देवराज शर्मा ने क्वीज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्वीज प्रतियोगिता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से संबंधित प्रश्र पूछे गए। जिनका बच्चों ने सही जवाब दिया। विजेता बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, सरकारी स्कूल रादौर में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश जोजवान ने बच्चों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में जानकारी देकर उनका ज्ञान बढ़ाया। इस अवसर पर पवन रोहिला, मुनीष कुमार, राकेश पांचाल, सीमा अरोड़ा, विनोद अरोड़ा आदि मौजूद थे।