Move to Jagran APP

गांवों में ही नहीं शहर में भी भाजपा के वोट बैंक में डेंट

विधानसभा के नतीजों ने राजनीतिक दलों में भूचाल मचाया हुआ है। चुने गए और मात खाए प्रत्याशियों का बड़ा वहम वोटरों ने निकाल दिया है। जहां पर बढ़त की उम्मीद थी वहां पर भी पटखनी मिली। रिजल्ट घोषित होने के बाद भी वोट को गणित निकाला जा रहा है। ग्रामीण एरिया में ही नहीं शहरी एरिया में भी भाजपा को वोटर के गुस्सा का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 07:40 AM (IST)
गांवों में ही नहीं शहर में भी भाजपा के वोट बैंक में डेंट
गांवों में ही नहीं शहर में भी भाजपा के वोट बैंक में डेंट

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधानसभा के नतीजों ने राजनीतिक दलों में भूचाल मचाया हुआ है। चुने गए और मात खाए प्रत्याशियों का बड़ा वहम वोटरों ने निकाल दिया है। जहां पर बढ़त की उम्मीद थी, वहां पर भी पटखनी मिली। रिजल्ट घोषित होने के बाद भी वोट को गणित निकाला जा रहा है। ग्रामीण एरिया में ही नहीं शहरी एरिया में भी भाजपा को वोटर के गुस्सा का सामना करना पड़ा। रिजल्ट के आंकड़ों से नजर आ रहा है कि देहात में यह चुनाव पंचायती चुनाव की तरह तर्ज पर हुआ है। अधिकतर सरपंच सत्ता पक्ष के साथ थे। मोटी ग्रांट जारी करने के बाद ज्यादा बढ़त नहीं दिला पाए। जनता की दूर जरूर बढ़ गई है। राजनीतिक के जानकारों को मानना है कि इस पर काम न हुआ तो ये दूरी ज्यादा बढ़ सकती है। क्योंकि अब जिला पंचायत और सरपंची के ही चुनाव होंगे। जगाधरी विधानसभा सीट से भाजपा से स्पीकर कंवरपाल, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर से कांग्रेस के डॉ. बीएल सैनी व साढौरा से कांग्रेस की रेणू बाला विजयी रही हैं।

loksabha election banner

आदर्श गांव में भी भाजपा हारी

केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने वर्ष-2014 की सरकार के कार्यकाल में खदरी गांव गोद लिया था। गांव का नक्शा बदलने के लिए छह करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कराए गए। आदर्श गांव के चार बूथों पर 2521 वोट पोल हुए। इसमें भाजपा को 827, बसपा को 1148 और कांग्रेस को 328 अकरम खान मत मिले। मेहर माजरा गांव में काफी विकास कार्य कराने के बाद भी भाजपा को 480 वोट, बसपा को 566 और कांग्रेस को 131 वोट मिले। स्पीकर कंवरपाल को अपने गांव बहादुरपुर में 724 वोटों में से 708, बसपा को 137 और कांग्रेस को 52 को मत मिले। देवधर गांव में 2068 वोट पोल हुई। इसमें से भाजपा को 845, बसपा को 753 व कांग्रेस को 389 मत मिले। छछरौली व खिजराबाद में भाजपा को बढ़त मिली है।

मनोज तिवारी का असर भी देखने को मिला

जगाधरी में दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष और अभिनेता मनोज तिवारी का प्रभाव देखने को मिला है। वार्ड छह और सात में भाजपा ने बढ़त बनाई है। वार्ड छह से प्रीति जौहर और सात से राम आसरे पार्षद हैं। दोनों भाजपा से हैं। यहां मनोज ने स्पीकर कंवरपाल के लिए चुनाव प्रचार किया था। बूथ नंबर-210 पर भाजपा को 322 वोट, बूथ नंबर 211 में 400, बूथ नंबर-212 में 415, बूथ नंबर-213 में 451, बूथ नंबर 214 में 356 व 215 में 308 वोट पड़ी हैं। यहां बसपा और कांग्रेस नीचे रही है।

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के 14 नंबर वार्ड के हमीदा में भाजपा की पार्षद रानी कालड़ा हैं। यहां भाजपा को करीब तीन हजार और इनेलो को पांच हजार से अधिक वोट पड़े हैं। इस क्षेत्र में इनेलो का प्रभाव अधिक रहा है। मॉडल टाउन के बूथों पर भाजपा आगे रही। विधानसभा के 23 गांवों में भाजपा अच्छी वोट नहीं ले पाई।

अपने ही गांव में हारे बलवंत

साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 58 पर बलवंत सिंह को 184, 59 पर 172, 60 पर 168, 61 पर 195, 62 पर 99, 66 पर 116 वोट पड़े हैं, जबकि इन्हीं बूथों पर रेणू बाला को क्रमश: 251, 159, 187, 253, 271 और 550 वोट पड़े हैं। ये क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन यहां कांग्रेस भारी रही है। बलवंत सिंह के गांव भोगपुर के बूथ नंबर 103 पर भाजपा को 174 व कांग्रेस को 363 वोट पड़े हैं।

शहरी एरिया में भी ज्यादा बढ़त नहीं

रादौर कस्बा को भाजपा का गढ़ माना जाता हैं। यहां 10 बूथ हैं। 10 हजार वोट पड़े हैं। इनमें से भाजपा के कर्णदेव को 37249 व कांग्रेस के बीएल सैनी को 36703 वोट पड़े हैं। यहां पर जजपा को भी 344 वोट पड़ गए हैं। बसपा को 345 वोट पड़े। इसी तरह बड़े गांव जठलाना व गुमथला में उम्मीद से बहुत कम वोट पड़ी हैं। शहर की 32 कॉलोनियों में अंतर कम रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.