आनलाइन तबादला प्रणाली के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन
आनलाइन तबादला प्रणाली के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : आनलाइन तबादला प्रणाली के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनिट प्रधान बलिद्र सिंह ने कहा कि निगम प्रबंधन के निर्णय के विरोध में दूसरे दिन भी सब यूनिट के कर्मचारियों ने दो घंटे काम बंद रोष प्रकट किया। आनलाइन तबादला प्रणाली से विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर विपरित असर पडेगा। इस पोलिसी के माध्यम से पूरे क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए दिक्कतों का सामन करना पड़ेगा। एक ओर विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। वही दूसरी ओर से आनलाइन तबादला नीति से परेशानी बढ़ेगी। जब तक निगम प्रबंधन पालिसी को रद नहीं करता है, तब तक कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सचिव कृष्ण कुमार, राजीव, जगमोहन, रमन गर्ग, संजय, राज कुमार, रणजीत, उधम सिंह मौजूद रहे।
गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर लगाया लंगर
रादौर : गुरुद्वारा सिंह सभा में मंगलवार को गुरु गोबिद सिंह का 354वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार मेजर सिहं औजला ने कहा कि गुरु गोबिद सिंह जी ने हिदू धर्म की रक्षा के लिए अपने बेटों की कुर्बानी दी थी। वह महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। जिनकी शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत का काम कर रही हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। समाज में फैली समाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए। समाजिक बुराइयों से हमारा समाज खोखला हो रहा है। मौके पर पूर्व प्रधान त्रिलोचन सिंह टोची, दीदार सिंह गाबा, अवतार सिंह, सतनाम सिंह, राजबीर सिंह, सुखदेव सिंह, इंद्र सिंह, मोनू, नीटा सरदार, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह, रानी देवी, सरला देवी, परमजीत, कमलेश, अमृत कौर, निर्मल कौर समेत अन्य मौजूद रहे।