वोटिग से मजबूत होता लोकतंत्र
संविधान ने हमें वोट की सबसे बड़ी ताकत दी है। हमें इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जितनी ज्यादा वोटिंग होगी उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। आपके सही फैसले से अच्छा प्रतिनिधि चुना जाएगा। ये तब संभव होगा जब सभी अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
संविधान ने हमें वोट की सबसे बड़ी ताकत दी है। हमें इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जितनी ज्यादा वोटिंग होगी, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। आपके सही फैसले से अच्छा प्रतिनिधि चुना जाएगा। ये तब संभव होगा जब सभी अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। अधिकतर लोग मतदान के दिन घूमने निकल जाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। समस्याओं के निराकरण की हर संभव कोशिश करें। यह लोकतंत्र का महापर्व है। सबको इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमें वोट देते समय जात-पात और धर्म को ध्यान में न रखते हुए सही उम्मीदवार का चयन किया जाना चाहिए। अब घर बैठने से काम नहीं चलेगा। वोटर घर से निकलें। जो अच्छा हो, उसे वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। बिना किसी लालच के अपने मत का इस्तेमाल करें।
अभिषेक कुमार, जिला राजस्व अधिकारी।