मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व करने की मांग
भारतीय जनता पार्टी की एससी मोर्चा की बैठक जिला महामंत्री डॉ. कर्मचंद रटौली की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। उन्होंने कहा प्रदेश में पानीपत, करनाल, यमुनानगर, रोहतक व हिसार नगर निगम के चुनाव नवंबर तक हो सकते हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: भारतीय जनता पार्टी की एससी मोर्चा की बैठक जिला महामंत्री डॉ. कर्मचंद रटौली की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। उन्होंने कहा प्रदेश में पानीपत, करनाल, यमुनानगर, रोहतक व हिसार नगर निगम के चुनाव नवंबर तक हो सकते हैं। एससी मोर्चा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग करता है कि इनमें से यमुनानगर निगम के मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाए। यहां काफी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। मेयर का सीधा चुनाव कराने का फैसला सराहनीय है। मौके पर सुनील तेलीपुरा, सोमप्रकाश, नंदलाल रटौली आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें