विद्यार्थियों की बनाई सजावटी वस्तुओं ने मोहा मन
डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स के फैशन डिजाइनिग विभाग की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन हुआ। फैशन डिजाइनिग के विद्यार्थियों ने अपनी बनाई विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स के फैशन डिजाइनिग विभाग की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन हुआ। फैशन डिजाइनिग के विद्यार्थियों ने अपनी बनाई विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। सजावटी दीपक, मोमबत्ती, शुभ दीपावली, पेंटिग, हैंडमेड ज्येलरी, पर्स, पाउच, बैग, वूडन शोपीस, क्रोशिया वर्क, टाई, बनाई। फैशन डिजाइनिग विभागाध्यक्ष डॉली लांबा ने बताया कि इस प्रकार के दिवाली मेले का आयोजन अब हर वर्ष किया जाएगा। अगले वर्ष से इस प्रकार की प्रदर्शनी में कॉलेज सदस्यों के अतिरिक्त शहर के नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के जरिए विद्यार्थियों के प्रतिमा का समुचित विकास भी होता है। यही इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य है।