Move to Jagran APP

सुंदर विहार कॉलोनी में सांप के काटने से बच्चे की मौत

वार्ड नंबर 21 की सुंदर विहार कॉलोनी में पानी में बह रहे सांप ने गली में खेल रहे छह वर्षीय बच्चे को डस लिया। इससे बच्चे का बेसुध हो गया। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्चा दो बहनों का इकलौता भाई था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 07:30 AM (IST)
सुंदर विहार कॉलोनी में सांप के काटने से बच्चे की मौत
सुंदर विहार कॉलोनी में सांप के काटने से बच्चे की मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : वार्ड नंबर 21 की सुंदर विहार कॉलोनी में पानी में बह रहे सांप ने गली में खेल रहे छह वर्षीय बच्चे को डस लिया। इससे बच्चे का बेसुध हो गया। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्चा दो बहनों का इकलौता भाई था।

loksabha election banner

छह वर्षीय सिजाद अली और बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। बारिश के पानी के साथ कहीं से सांप बहकर आ गया। इस सांप ने बच्चे को डस लिया। बच्चे की हालात बिगड़ गई। बच्चों उसके घर बताया। परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल गए। यहां उपचार दिया गया। इससे उसकी हालात में कोई सुधार नहीं हो सका। उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

उगी हैं झाड़ियां

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सफाई का बुरा हाल है। नियमित सफाई की मांग को लेकर कई बार डीसी को ज्ञापन दे चुके हैं। उसके बाद भी कॉलोनी के हालात में सुधार नहीं हो सका है। प्रशासनिक अनदेखी का परिणाम है कि बच्चे को सांप ने काट लिया। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित सफाई की जाए, जिससे समस्या से निजात मिल सके। बिजली यहां पर जुगाड़ के माध्यम से आ रही है! एक भी सड़क पक्की नहीं है। बरसात के दिनों में कीचड़ जमा हो जाता है। इस तरफ प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। इससे लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.