Move to Jagran APP

डीसी ने किया यमुना घाटों का दौरा, भूमि कटाव रोकथाम के लिए बनेंगे स्टड

यमुना नदी के साथ लगते गांवों की उपजाऊ भूमि के कटाव को रोकने के उद्देश्य से डीसी मुकुल कुमार ने गुमथला गुमथला राव लालछप्पर बागवाली टापू कमालपुर ओदरी कनालसी मंडौली आदि गांवों का दौरा किया। नदी के पानी के तेज बहाव से होने वाले भूमि कटाव को रोकने के लिए निर्धारित स्थानों का चयन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 08:30 AM (IST)
डीसी ने किया यमुना घाटों का दौरा, भूमि कटाव रोकथाम के लिए बनेंगे स्टड
डीसी ने किया यमुना घाटों का दौरा, भूमि कटाव रोकथाम के लिए बनेंगे स्टड

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यमुना नदी के साथ लगते गांवों की उपजाऊ भूमि के कटाव को रोकने के उद्देश्य से डीसी मुकुल कुमार ने गुमथला, गुमथला राव, लालछप्पर, बागवाली, टापू कमालपुर, ओदरी, कनालसी, मंडौली आदि गांवों का दौरा किया। नदी के पानी के तेज बहाव से होने वाले भूमि कटाव को रोकने के लिए निर्धारित स्थानों का चयन किया। इन स्थानों पर पत्थरों के स्टड बनाने के लिए सिचाई विभाग व दूसरे संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। सिचाई विभाग की ओर से पहले से बनाए गए पत्थरों के स्टडों का भी जायजा लिया।

loksabha election banner

इनसेट

डीसी ने कहा कि किसानों की उपजाऊ जमीन का कटाव रोकने के लिए सरकार व जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। आवश्यकतानुसार यमुना नदी के किनारे पत्थरों के स्टड बनाए जाएंगे। प्रशासन के लिए लोगों की जानमाल की सुरक्षा करना पहले पायदान पर है। जानमाल की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारियों को समय पर बाढ़ बचाव कार्यो में और अधिक रुचि लेने के लिए भी निर्देश दिए। इनसेट

साइज व गुणवत्ता से समझौता नहीं

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पत्थरों के साइज और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। स्टडों के प्रयोग में होने वाली सामग्री की गहनता से जांच की जाएगी। निर्माण कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। मौके पर सिचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता विमल बिश्रोई, कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, एसडीओ मुनीश देशवाल व सतेंद्र कुमार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.