Move to Jagran APP

दिनभर बरसी आग, 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

जून माह के शुरू में राहत के बाद अब गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कें सुनसान रहीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 09:33 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 09:33 AM (IST)
दिनभर बरसी आग, 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
दिनभर बरसी आग, 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जून माह के शुरू में राहत के बाद अब गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कें सुनसान रहीं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान और बढ़ेगा।

loksabha election banner

झुलस रहे पौधे

डिवाइडरों पर खड़े पौधे गर्मी के कारण झुलस रहे हैं। मधु चौक से लेकर कन्हैया साहिब चौक तक डिवाइडर पर पौधे सूखने लगे हैं। नगर निगम कर्मचारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। गर्मी का असर धान की फसल पर देखा जा रहा है।

सीधी धूप से बचें

डा. अनिल अग्रवाल का कहना है कि गर्मी से बचाव जरूरी है। सीधी धूप से बचें। बाहर निकलते समय छाते का प्रयोग करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। नींबू पानी का सेवन अधिक करें। हरी व ताजी फल सब्जियां खाएं। तले-भूने खाद्य पदार्थो का सेवन न करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.