हल्के रंग के साथ गहरे हरे रंग के कपड़े देंगे स्टाइलिश लुक
फैशनेबल होने के साथ ही सेहत और सहज कपड़ों का भी ध्यान रखना जरूरी है। जब भी किसी पार्टी या अन्य समारोह में जाने का मौका मिले ऐसे कपड़ों का चयन जरूरी है जो आपको भीड़ में अलग रखे। फैशन डिजाइनर निशा रॉव बता रही हैं कि किस प्रकार के पहनावे से नई स्टाइलिश लुक आएगी। भीड़ में अलग ही नजर आएंगे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : फैशनेबल होने के साथ ही सेहत और सहज कपड़ों का भी ध्यान रखना जरूरी है। जब भी किसी पार्टी या अन्य समारोह में जाने का मौका मिले ऐसे कपड़ों का चयन जरूरी है, जो आपको भीड़ में अलग रखे। फैशन डिजाइनर निशा रॉव बता रही हैं कि किस प्रकार के पहनावे से नई स्टाइलिश लुक आएगी। भीड़ में अलग ही नजर आएंगे।
उन्होंने बताया कि हल्के रंगों के साथ गहरे रंग के कपड़े भी पहने जा सकते हैं। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। एक ही रंग के पेंट के साथ प्रिट वाला टॉप या एक ही रंग के टॉप के साथ प्रिट वाला स्कर्ट पहन सकती हैं।इससे भी नया लुक आएगा। महिलाएं स्कॉर्फ के साथ सोबर लुक मिलेगा। स्कार्फ पेस्टल कपड़ों के ऊपर खूब खिलते हैं। साथ ही पलाजो के ऊपर एसमेट्रिकल जैकेट पहनकर आप स्मार्ट लुक पा सकती है। कैजुअल लुक के लिए कुर्ती के ऊपर स्लिम फिट पेंट या शॉर्ट कुर्ती के ऊपर फूलों के प्रिट वाले पलाजो पहन सकती हैं, इससे आपको अलग लुक मिलेगा। बाजार में विभिन्न कंपनियों के टॉप्स उपलब्ध हैं। लड़कियों को यह बेहद भा रहे हैं, इससे बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लुक मिलता है।