Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण व लोगों को फिट रहने का संदेश देने के लिए चंडीगढ़ तक की साइकिल यात्रा

पर्यावरण बचाने व लोगों को फिट रहने का संदेश देने के लिए गो ग्रुप के सदस्यों ने चंडीगढ़ तक साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:00 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण व लोगों को फिट रहने का संदेश देने के लिए चंडीगढ़ तक की साइकिल यात्रा
पर्यावरण संरक्षण व लोगों को फिट रहने का संदेश देने के लिए चंडीगढ़ तक की साइकिल यात्रा

जागरण संवाददाता, जगाधरी :

loksabha election banner

पर्यावरण बचाने व लोगों को फिट रहने का संदेश देने के लिए गो ग्रीन क्लब ने चंडीगढ़ तक साइकिल यात्रा की। क्लब के चार सदस्यों 36 वर्षीय ऋषि सचदेवा, 25 वर्षीय साहिल सबलोक, 32 वर्षीय पलवल बजाज व 49 वर्षीय करण भट्टी ने तड़के करीब चार बजे यह यात्रा सेक्टर 17 से शुरू की। 23.8 किमी प्रति घंटे की स्पीड से यह यात्रा चार घंटे 38 मिनट में पूरी हुई।

ऋषि सचदेवा ने बताया कि हाइड्रेशन और ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने के लिए ओआरएस पाउडर, चॉकलेट, ड्राई फ्रुट व केले खाए। यात्रा के दौरान तीन जगहों पर साहा ट्रक अड्डा, बरवाला व रामगढ़ किला में ब्रेक भी लिए। साहिल सबलोक व पलवल बजाज ने बताया कि गो ग्रीन क्लब तीन साल से कार्य कर रहा है। इस क्लब का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। समूह की ओर से पहले भी कई बार इस तरह की यात्राएं की जा चुकी हैं। चंडीगढ़ तक की यात्रा का उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना है। धरती पर जितने अधिक पौधे होंगे। उतना ही पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। इससे लोगों की जीवनशैली बदलेगी और वह बीमारियों से बचेंगे।

साइकिल चलाने से यह मिलेगा फायदा

इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उच्च रक्तचाप और मधुमेह का खतरा कम करता है। तनाव, अवसाद और चिता से छुटकारा मिलता है। वजन कम होता है। जिससे कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.