लड़की से चचेरा भाई कर रहा था दुष्कर्म, स्कूल में ऐसे हुआ खुलासा
यमुनानगर के छछरौली के गांव में एक नाबालिग लड़की से उसका चचेरा भाई दुष्कर्म करता था। स्कूल में लड़की को गुमसुम देख टीचर ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
जेएनएन, यमुनानगर। जिले के छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से उसका चचेरा भाई ही दुष्कर्म करता था। लड़की के ताऊ के लड़के ने तीन साल पहले उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने इसका विराेध किया तो उसने उसे धमकी दी। इसके बाद वह लड़की से अक्सर दुष्कर्म करने लगा। स्कूल में उसे गुमसुम देख टीचर ने लड़की से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक स्कूल में पढ़ने वाली यह छात्रा हमेशा गुमसुम और उदास रहती थी। गत दिवस शिक्षक ने उसे उदास और गुमसुम देखा तो उससे पूछताछ की। कई बार पूछने के बाद छात्रा ने टीचर को पूरे मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद टीचर ने महिला थाना पुलिस काे इस बारे में सूचना दी।
लड़की ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का उससे तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। उसके साथ वह कई बार दुष्कर्म कर चुका है। लड़की ने बताया कि तीन साल पहले उसके चचेरे भाई ने उससे दुष्कर्म किया। उसने इसका विरोध किया तो भाई ने उसे धमकी दी। उसने लड़की को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। लड़की ने बताया कि इसके बाद भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई।
लड़की ने बताया कि चचेरे भाई इसके बाद भी उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में रहा, लेकिन वह किसी तरह उसके चंगुल से बच निकलती थी। इसी तरह से मौका पाकर पिछले साल आरोपित ने लड़की को घर में ही दबोच लिया और उससे दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इस बारे में परिजनों को बताने की धमकी दी, तो आरोपित ने परिवार की बदनामी होने की बात कह चुप करा दिया। इसके बाद भी आरोपति उसे शिकार बनाता रहा। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।