Move to Jagran APP

परिवार के खिलाफ जाकर की कोर्ट मैरिज, अब पत्‍‌नी भी छोड़ गई साथ, नवजात को लेकर भटक रहा पिता

एक युवक ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से अलग होकर एक युवती से प्रेम विवाह किया। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया। युवती ने बेटी को जन्‍म दिया। इसके बाद वह पति व बच्‍ची को छोडकर भाग गए। अब पति दो माह की नवजात को लेकर भटक रहा है।

By Edited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 08:09 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 12:18 PM (IST)
परिवार के खिलाफ जाकर की कोर्ट मैरिज, अब पत्‍‌नी भी छोड़ गई साथ, नवजात को लेकर भटक रहा पिता
पत्नी के चले जाने के बाद दो माह की नवजात बच्‍ची संग भटक रहा है यमुनानगर का युवक।

यमुनानगर, जेएनएन। एक पिता अपनी दो माह की नवजात को लेकर भटक रहा है। उसकी पत्‍नी दोनों को छोड़कर चली गई है। दरअसल युवक ने एक युवती से अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। दो माह पहले युवती ने एक बच्‍ची काे जन्‍म दिया था। इसके बाद वह पति और नवजात बच्‍ची को छोड़कर चली गई। युवक का कहना है कि मायके वालों के बहकावे में उसकी पत्‍नी उन्‍हें छोड़कर गई है। उसने अब पूरे मामले में पुलिस को शिकायत दी है।

loksabha election banner

पिता अपनी दूधमुंही बच्ची को लेकर यहां-वहां के चक्कर काट रहा है। परेशान होकर वह नवजात को लेकर लघु सचिवालय में पहुंचा। यहां एसपी कमलदीप गोयल को इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस ने उसकी पत्‍नी को बुलवाया। पुलिस के समक्ष युवती ने पति के साथ रहने से मना कर दिया और बच्ची को भी अपनाने से इन्‍कार कर दिया। अब पूरे मामले में पुलिस भी पशोपेस में फंस गई है।

2019 में की थी कोर्ट मैरिज

गढ़ी मुंडो निवासी मनीष ने वर्ष 2019 में हमीदा निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज  की थी। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। लड़की के परिवार ने थाने में इस सबंध में शिकायत भी दी गई, लेकिन उसके बालिग होने की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से ही मनीष व युवती किराये के मकान में गोविंदपुरा में रहने लगे। दो माह पहले युवती ने बेटी को जन्म दिया। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दो दिन पहले मनीष ने मकान बदला और दूसरी जगह पर सामान शिफ्ट कर लिया। इसी बीच उसकी पत्‍नी घर से कपड़े व अपने दस्तावेज लेकर चली गई। मनीष को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।

पहले लगा ससुराल वाले साथ ले गए

मनीष का कहना है कि उसका पत्‍नी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। दोनों खुशी से रह रहे थे। वीरवार की शाम को पत्‍नी घर से चली गई। पहले पता लगा कि ससुराल वाले उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर ले गए हैं। ससुराल वालों से बात की, तो उन्होंने पत्‍नी से बात नहीं करने दी। अब नवजात उसके पास है। समझ में नहीं आ रहा है कि वह उसे कैसे संभाले। परेशान होकर उसने एसपी को शिकायत दी।

इसके बाद पुलिस ने युवती को बुलवाया, तो उसके तेवर अलग थे। उसने बच्ची को गोद तक में लेकर नहीं देखा। उसने पति के साथ रहने और बच्ची को अपनाने से साफ इन्‍कार कर दिया। अब मनीष बच्ची को लेकर इधर-उार भटक रहा है। मनीष का कहना है कि अब उसके साथ कोई नहीं है। परिवार वाले पहले ही दूर हो चुके हैं। प्रेम विवाह के बाद उसकी बात नहीं हुई, जबकि युवतीअपने परिवार के संपर्क में रही। उन्होंने ही उसे बहकाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.