विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24 घंटे में होगा निगम की समस्याओं का समाधान, शिकायत निवारण कंट्रोल रूम की शुरुआत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 11:01 PM (IST)

नगर निगम की सफाई व स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे में करने का दावा किया ...और पढ़ें

24 घंटे में होगा निगम की समस्याओं का समाधान, शिकायत निवारण कंट्रोल रूम की शुरुआत
24 घंटे में होगा निगम की समस्याओं का समाधान, शिकायत निवारण कंट्रोल रूम की शुरुआत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम की सफाई व स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे में करने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर मेयर मदन चौहान ने अपने कार्यालय में शिकायत निवारण कंट्रोल रूम की शुरुआत की। इसके अलावा सड़क, गली व नाली निर्माण से संबंधित समस्याओं का टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

मदन चौहान ने बताया कि अपना शहर सुंदर, स्मार्ट व स्वच्छ बने, इसके लिए हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। सभी वार्डों की समस्याओं को समाधान करवाया जा रहा है। गंदगी व स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या का त्वरित समाधान हो, इसके लिए शिकायत निवारण कंट्रोल रूम की शुरूआत की है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें उस वार्ड के प्रमुख व सक्रिय लोगों को जोड़ा गया है जो अपने क्षेत्र की समस्या की फोटो ग्रुप में डालेंगे। जिसका समाधान करवाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। चौहान ने सभी सफाई निरीक्षकों व इंजीनियरिग ब्रांच के अधिकारियों को भी कंट्रोल रूम पर आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। समस्या के समाधान की ये होगी प्रक्रिया:

22 वार्डों के वाट्सएप ग्रुपों में लगभग 1200 ऐसे व्यक्ति जोड़े गए हैं, जो अपने वार्डों की नगर निगम से संबंधित समस्या की फोटो उतारकर पते व मोबाइल नंबर सहित ग्रुप में डालेंगे। इसके बाद कंट्रोल रूम से संबंधित समस्या के निवारण के लिए उसकी फोटो तुरंत संबंधित अधिकारी को भेजी जाएगी। अधिकारियों को सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान 24 घंटे में करवाना अनिवार्य होगा। समाधान हुआ या नहीं, इसको लेकर शिकायतकर्ता व संबंधित अधिकारियों से फीडबैक ली जाएगी।