पंचायती रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद
चुहडपुर कलां गांव में गली की जगह पर मकान बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया। गांव में राजकुमार कलीराम के बाडे़ बने हुए हैं। बाडे़ के लिए पंचायत की ओर से 11 फुट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया है। गली के साथ किसी अन्य परिवार की जमीन लगती है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 07:50 AM (IST)
संवाद सहयोगी, प्रतापनगर : चुहडपुर कलां गांव में गली की जगह पर मकान बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया। गांव में राजकुमार, कलीराम के बाडे़ बने हुए हैं। बाडे़ के लिए पंचायत की ओर से 11 फुट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया है। गली के साथ किसी अन्य परिवार की जमीन लगती है। यहां पर उन्होंने मकान बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने पंचायती रास्ते पर कब्जा कर लिया है। मामला बढ़ने पर पुलिस भी गांव में पहुंची और विवाद शांत कराया। दोनों पक्षों को दस्तावेज सहित थाना बुलाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें