Move to Jagran APP

शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र विकास में करें योगदान

बूड़िया चौक पर शहीद उधम सिंह कंबोज युवा मोर्चा ने शहीद उधम सिंह मार्केट में बलिदान दिवस मनाया। जिसमें उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर जोगिद्र कुमार कांबोज व एसडीओ रजत कांबोज मुख्यातिथि थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 08:25 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 08:25 AM (IST)
शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र विकास में करें योगदान
शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र विकास में करें योगदान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बूड़िया चौक पर शहीद उधम सिंह कंबोज युवा मोर्चा ने शहीद उधम सिंह मार्केट में बलिदान दिवस मनाया। जिसमें उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर जोगिद्र कुमार कांबोज व एसडीओ रजत कांबोज मुख्यातिथि थे। मोर्चा के अध्यक्ष संजीव कंबोज ने कहा कि हमें शहीद उधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा व विकास की भावना से कार्य करना चाहिए। मोर्चा ने रैली सुखमणि पैलेस से अग्रसेन चौक होते हुए शहीद उधम सिंह मार्केट तक पहुंची। यहां मुख्य अतिथियों ने पौधारोपण किया। मौके पर सतीश चौपाल, शिवकुमार, अजय बाकरपुर, छोटू राम सरपंच फतेहपुर, डा. राजेंद्र कांबोज, कर्ण मुजाफत, वेद, बोधराज नंबरदार, घसीटू राम, ओमपाल व योगेश भूखडी थे। यमुनानगर (वि.): मानवता जन शक्ति फाउंडेशन ने शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस शहीद उधम सिंह कांबोज धर्मशाला जैन कालोनी, कैंप मनाया। उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित करके श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, उपाध्यक्ष प्रीति राणा, एडवोकेट मनीषा चौधरी, इंद्रजीत कौर, सपना शर्मा, रेणुका शर्मा, मुनिद्र भरद्वाज, धर्मशाला के प्रधान राजपाल, उपप्रधान श्यामपाल सिंह, सचिव रघुबीर सिंह थे। जसमेर सिंह, राजबीर,धर्म सिंह, जय प्रकाश, राजेंद्र कुमार, समे सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे । जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहीद उधम सिंह कंबोज चैरिटेबल सोसाइटी ने शहीदी दिवस शनिवार को शहीद उधम सिंह कांबोज स्मारक गोविदपुरा में मनाया गया। प्रधान कुमेर सिंह ने कहा कि शहीद किसी एक कौम के नहीं होते, बल्कि पूरे देश के होते हैं। शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग कांड का बदला विदेश में जाकर लिया। जिससे कोम व देश का नाम रोशन किया। हमें शहीदों के मार्ग पर चलकर देश व समाज सेवा के सेवा के लिए कुछ ना कुछ अवश्य करना चाहिए। जिससे समाज का भला हो सके व देश तरक्की करें। मौके पर रामपाल कांबोज, सतीश चौपाल, बलवंत कंबोज, धर्मबीर नयागांव, रामकुमार चौधरी, राजेश रादौरी, लक्ष्मण सिंह, जोगिद्र कांबोज, विनोद कांबोज, विजय कांबोज, विरेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, इश कांबोज, सतीश कांबोज, जोगिद्र राणा, सतपाल जांगड़ा व रिपन कांबोज थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.