प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व से कराया अवगत
आरोग्य धाम फाउंडेशन की ओर से जाट नगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडेश्न के संयोजक सुभाष लोधी ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे की जानकारी दी।
संवाद सहयोगी, रादौर : आरोग्य धाम फाउंडेशन की ओर से जाट नगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडेश्न के संयोजक सुभाष लोधी ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे की जानकारी दी।
पद्धति से जोड़ों के दर्द, मनके सरकना, पुरानी कब्जा, दमा, डाइबिटीज, मोटापा आदि गलत जीवनशैली से होने वाले रोगों से मुक्त होने में सहायता मिलती है। प्राकृतिक चिकित्सा सरल एवं सस्ती होने के साथ-साथ रोगी को बिना हानि पहुंचाए पूरा लाभ पहुंचाती है। योग शिक्षक शशीकांत कांबोज ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा में मिट्टी, पानी, धूप, हवा, कुंजल नीति, अनीमा से ईलाज किया जाता है। इन विधियों का वर्णन हमारे अनेकों प्राचीन ग्रंथों और वेद पुराणों में भी मिलता है।