पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को रादौर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव सुरेश ढांडा के कार्यालय पर हवनयज्ञ आयोजित किया गया।
संवाद सहयोगी, रादौर : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को रादौर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव सुरेश ढांडा के कार्यालय पर हवनयज्ञ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश दिवंगत नेत्री को उनके बलिदान दिवस पर याद कर रहा है। कमी आज देश को बहुत महसूस हो रही है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। हमें ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उनके विचारों को अपने जीवन में धारण करने का प्रयास करना चाहिए। करोड़ों लोगों की प्रिय प्रधानमंत्री का जीवन इतिहास उपलब्धियों से भरा पड़ा है। दृढ़ इरादों और सटीक फैसलों वाली इंदिरा गांधी ने अपनी क्रांतिकारी सोच और अदभुत प्रशासनिक क्षमता से विश्व में भारत को गौरवशाली राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने समाजिक बुराईयों को जड़ से समाप्त करने की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर रमेश झगुड़ी, सुभाष झगुडी, अमर कुमार, राजीव, कमल, करनैल ¨सह, , साहब ¨सह, कमला, सुखबीर, सुरजीत, विरेन्द्र, सतपाल, मुनीष, अरूण, दीपक, सन्नी, मुन्ना, धर्मबीर, शुभम, लालचंद, नंदलाल, रविन्द्र, सलीम, संदीप, राकेश, राजकुमार, अनिल बावा, आदि मौजूद थे।