करंट लगने से भैंस की मौत
उन्हेड़ी गांव में शुक्रवार की रात को बिजली का करंट लगने पर एक आठ महीने की गर्भवती भैंस की मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, जठलाना : उन्हेड़ी गांव में शुक्रवार की रात को बिजली का करंट लगने पर एक आठ महीने की गर्भवती भैंस की मौत हो गई। मामले में भैंस की मालकिन विधवा महिला की ओर से बिजली निगम रादौर के विरुद्ध थाने मे शिकायत दी गई है। क्षेत्र में पिछले छह दिन के दौरान पांच पशुओं की करंट लगने से मौत हो चुकी है। गांव उन्हेड़ी की मूर्तिदेवी की भैंस की करंट लगने से मौत होने पर भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान संजू गुंदयाना और ब्लॉक प्रधान जोगिन्द्र कांबोज ने प्रशासन के अधिकारियों से प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। गांव उन्हेडी निवासी मूर्तिदेवी ने बताया कि उसकी उसके पास एक भैंस थी। लेकिन शुक्रवार की रात को गली मे खंभे से लटके तार में करंट आने पर भैंस चपेट मे आ गई।