Move to Jagran APP

आयुक्त ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण, धान की नमी भी जांची

अंबाला मंडल की आयुक्त दीप्ति उमाशंकर ने शुक्रवार को जगाधरी अनाज मंडी में धान की आवक खरीद व उठान का जायजा लिया। उन्होंने अपने सामने मंडी में आई धान की नमी की जांची और कांटों को भी देखा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 07:40 AM (IST)
आयुक्त ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण, धान की नमी भी जांची
आयुक्त ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण, धान की नमी भी जांची

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अंबाला मंडल की आयुक्त दीप्ति उमाशंकर ने शुक्रवार को जगाधरी अनाज मंडी में धान की आवक, खरीद व उठान का जायजा लिया। उन्होंने अपने सामने मंडी में आई धान की नमी की जांची और कांटों को भी देखा। इसके बाद वे यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में शिव शक्ति स्कूल, चोपड़ा गार्डन में स्थित मतदान केंद्र 108 और 109 में जाकर यहां मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

loksabha election banner

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल कुमार ने जिले में चल रही चुनाव प्रक्रिया के बारे में आयुक्त को जानकारी दी। मौके पर सीटीएम सोनू राम, चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह, डीएफएससी सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मंडियों में पहुंचा 266128 टन धान

17 अक्टूबर तक जिला की सभी 13 अनाज मंडियों में 266128 टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें ग्रेड ए किस्म का 261571 टन, पूसा 1509 किस्म का 1363 टन धान तथा मुच्छल किस्म का 3194 टन धान शामिल है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 137453 टन, हैफेड ने 45413 टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 78705 टन, मिलरों एवं डीलरों ने 4557 टन धान की खरीद की गई है। अनाज मंडी बिलासपुर में 14545 टन, छछरौली में 21305 टन, गुमथला राव मंडी में 3551 टन, जगाधरी में 42749 टन, जठलाना में 2151 टन, खारवन अनाज मंडी में 3960 टन, प्रताप नगर में 40229 टन, सरस्वती नगर में 72941 टन, रादौर में 25421 टन, रणजीतपुर में 9318 टन, रसूलपुर में 8708 टन, साढौरा में 18017 टन और यमुनानगर मंडी में 467 टन धान की खरीद की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.