यमुनानगर में खेतों में मृत मिला कंबाइन ड्राइवर, हार्ट अटैक की आशंका
यमुनानगर के कुराली गांव में खेतों में शौच के लिए गए एक कंबाइन ड्राइवर गुरजंट सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में ...और पढ़ें
-1791541386148_m.webp)
यमुनानगर में खेतों में मृत मिला कंबाइन ड्राइवर। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र के गांव कुराली में खेतों में शौच के लिए गए कंबाइन ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खेतों में बेहोशी की हालत में मिला था। खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंजाब के बरनाला निवासी 45 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।
गुरजंट सिंह कंबाइन पर ड्राइवर के तौर पर काम करता था। करीब पांच दिन पहले ही यमुनानगर फसल काटने आया था। उसके साथ काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि गुरजंट सिंह खेतों में शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे देखा तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साढौरा थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम से ही मौत की सही वजह पता लगेगी।
