Move to Jagran APP

दीपावली को खास बनाएगी रंग-बिरंगी लाइटें

रोशनी का त्योहार दीपावली नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजने शुरू हो गए। इस बार भी बाजार में इनका बोलबाला है। झालर लोगों की पहली पसंद बने हैं। ये विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं। इनकी शुरूआती कीमत 150 रुपये से है। घर पर लगाने से सुंदरता बढ़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 07:21 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 07:21 AM (IST)
दीपावली को खास बनाएगी रंग-बिरंगी लाइटें
दीपावली को खास बनाएगी रंग-बिरंगी लाइटें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रोशनी का त्योहार दीपावली नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजने शुरू हो गए। इस बार भी बाजार में इनका बोलबाला है। झालर लोगों की पहली पसंद बने हैं। ये विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं। इनकी शुरूआती कीमत 150 रुपये से है। घर पर लगाने से सुंदरता बढ़ेगी।

loksabha election banner

विक्रेता दीपक कुमार के अनुसार खरीदारों को कलरफुल एलईडी लाइट भी खूब आकर्षित कर रही हैं। रोशनी घूमती हुई सी प्रतीत होगी। कीमत भी हर किसी के बजट में है। इनकी खरीदारी 150 से 500 रुपये तक में की जा सकती है। प्लास्टिक के पाइप के अंदर से रंग-बिरंगी छटा बिखेरती यह लाइट सुरक्षा के लिहाज से महफूज हैं। इनसे करंट लगन की संभावना न के बराबर होती है। खरीदारी करने आए राहुल ने बताया कि हर साल बाजार में चाइनीज लाइट््स का नया रूप देखने को मिलता है। इसे देखते ही खरीदने का मन करता है। इस साल बाजार में झालरों के नए-नए डिजाइन आए गए हैं।

सामान पर एक नजर

इसमें इंडियन झालर, चाइनीज झालर और एलईडी लाइट््स पर विशेष प्रकार की छूट दी जा रही है। चाइनीज लाइटें भी मौजूद है। इसमें रेडीमेड रंगोली लाइट, एलईडी कैंडल, फिक्स एलईडी, फलों के आकार की एलईडी, रंग-बिरंगे एलईडी बल्ब, एफिल टावर सजावट के लिए कई तरह की लाइट हैं। ग्राहकों को पसंद आ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.