Move to Jagran APP

पोल गिरने से सिविल अस्पताल की बिजली गुल

पोल गिरने से सिविल अस्पताल की बिजली गुल हो गई। जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:40 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:40 AM (IST)
पोल गिरने से सिविल अस्पताल की बिजली गुल
पोल गिरने से सिविल अस्पताल की बिजली गुल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

पोल गिरने से सिविल अस्पताल की बिजली गुल हो गई। जिससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। रात करीब दो बजे बिजली चली गई। सुबह दस तक बजे तक बिजली सुचारू नहीं हो सकी।

सिविल अस्पताल में नई बिल्डिग बनाने का कार्य चल रहा है। जिस वजह से हालात बिगड़े हुए हैं। रात को पेड़ बिजली की लाइन पर गिरने की वजह से दो पोल गिर गए। जिससे सिविल अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। विभाग ने रात को कोई संज्ञान नहीं लिया। रात भर मरीज अंधेरे में ही रहे। न ही जरनेटर चलाया गया और न ही लाइन को ठीक कराया गया।

सुबह स्टाफ भी बैठा रहा बाहर

सिविल अस्पताल में स्टाफ पहुंचा, लेकिन बिजली आपूर्ति न होने की वजह से अन्य काम नहीं हो सके। कंप्यूटर बंद रहे। अस्पताल में मरीज भी बेहाल रहे। बाद में आरएमओ डा. विपुल गोयल को कॉल कर जरनेटर चलाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने जरनेटर नहीं चलवाया। करीब दस बजे तक इसी तरह से अव्यवस्था रही। आरएमओ डा. विपुल ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। रात को पोल गिरने की वजह से दिक्कत आई थी।

दो दिन पहले भी हुई थी खराबी : बताया जा रहा है कि अस्पताल में दो दिन पहले भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। कई घंटे तक बिजली नहीं आने से मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को भी दिक्कत झेलनी पड़ी थी। ये हालात तब हैं जब इमरजेंसी के लिए जरनेटर है, लेकिन उसे नहीं चलाया जा रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरे में डाक्टर भी मरीजों का चेकअप नहीं कर सके। जिससे मरीजों को वापस भी लौटना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.