Move to Jagran APP

नववर्ष स्वागत के लिए शहर तैयार, आज होगी डीजे मस्ती

आज मध्य रात्रि नववर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए होटल आकर्षक तरीके से सजाए गए। नववर्ष के आगमन पर यहां डीजे मस्ती होगी। लोगों को लुभाने के लिए विभिन्न स्कीम होटल संचालक लाए हैं। इस दिन को हर कोई अपने अंदाज में मनाता है। कही डीजी पर मस्ती होती है तो कोई भजनों से नव वर्ष का स्वागत करता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 09:00 AM (IST)
नववर्ष स्वागत के लिए  शहर तैयार, आज  होगी डीजे मस्ती
नववर्ष स्वागत के लिए शहर तैयार, आज होगी डीजे मस्ती

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आज मध्य रात्रि नववर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए होटल आकर्षक तरीके से सजाए गए। नववर्ष के आगमन पर यहां डीजे मस्ती होगी। लोगों को लुभाने के लिए विभिन्न स्कीम होटल संचालक लाए हैं। इस दिन को हर कोई अपने अंदाज में मनाता है। कही डीजी पर मस्ती होती है तो कोई भजनों से नव वर्ष का स्वागत करता है।

prime article banner

जश्न को लेकर होटलों में विशेष इंतजाम किए गए। बुकिग शुरू हो चुकी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्रकार के पैकेज का आफर है। आदिबद्री में भी लोग जाकर शीश नवाएंगे। शहरवासी आर्यन, अर्व, विवेक, मोहित ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं। आपस में मिलकर डीजे बुक किया है। कॉलोनी में पार्क बना है। यहां डीजे लगेगा। लोग भी उनके साथ डांस का मजा करेंगे। वे नशे आदि से दूर रहते हैं। इसके लिए दूसरों को भी यही संदेश देते हैं कि नशे से दूर रहे। ये मजे में खलल डालता है। सड़कों पर हो हल्ला करना गलत है। इससे शहर की शांति भंग होती है। ऐसे युवकों पर पुलिस की नजर होनी चाहिए। जिससे ऐसे लोग अपने मंसूबों में कामयाब न हो सकें। सोशल मीडिया पर भी चलता सिलसिला

नए साल के स्वागत के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक पूरे जोश में दिखाई देता है। फेसबुक व वाट्सएप पर भी नव वर्ष की शुभकामनाओं वाले मैसेज भेजने का सिलसिला चलता है। कुछ लोग ने नव वर्ष के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजा अर्चना करके की। जेके रेजीडेसी होटल, दावते प्लाजा, सफायर, पिरामिड में धमाल मचता है। आतिशबाजी के साथ नववर्ष का स्वागत किया जाता है। यहां धार्मिक मस्ती के लिए जाते हैं लोग

नव वर्ष के मनाने के लिए युवा कलेसर के जंगल में भी जाते हैं। इसके साथ कालेश्वर मठ मंदिर खिजराबाद में जाकर पूजा अर्चना भी करते हैं। श्री आदिबद्री नारायण मंदिर में जाकर शीश नंवाते हैं। हर्बल पार्क में जाकर हरियाली के बीच में दिन बिताते हैं। एल्कोसेंशर से होगी चेकिग

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर की सड़कों पर हुल्लड़ बाजी खूब होती है। ऐसे युवकों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्लानिग की है। प्रमुख होटलों पर नजर रखने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर पैनी नजर रहेंगी। पीसीआर, बाइक राइडर की ड्यूटी रहेगी। संदिग्ध लगने वालों लोगों की चेकिग की जाएगी। साथ ही रजिस्टर में रिकार्ड भी रखा जाएगा। थाना शहर प्रभारी कंवलजीत ने बताया कि एल्कोसेंशर मंगाए हैं। इससे शराब पीकर गाड़ी चलाने व हुड़दंगियों की जांच की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर हो हल्ला बर्दाश्त नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.