Move to Jagran APP

दशहरा मेला देखने गए बच्चे का यमुना नदी से मिला

फोटो-33 संवाद सहयोगी, रादौर: गुमथला गांव के घाट पर बृहस्पतिवार गुमथला गांव के घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा मेला देखने गया 13 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। शुक्रवार को उसका शव यमुना नदी से मिला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 12:51 AM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 12:51 AM (IST)
दशहरा मेला देखने गए बच्चे का यमुना नदी से मिला
दशहरा मेला देखने गए बच्चे का यमुना नदी से मिला

फोटो-33

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, रादौर: गुमथला गांव के घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा मेला देखने गया 13 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। शुक्रवार को उसका शव यमुना नदी से मिला।

बृहस्पतिवार परिजनों ने देर रात तक सन्नी की खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। देर रात ही सन्नी के पिता सोनू ने जठलाना पुलिस को सन्नी के लापता होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस परिजनों व अन्य ग्रामीणों की मदद से सन्नी की खोजबीन की। अंधेरा होने के कारण सन्नी का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को सुबह ही ग्रामीणों के साथ परिजन यमुना नदी में सन्नी की खोजबीन करने में लगे। सन्नी का शव गुमथला घाट पर मंदिर के सामने गहरे पानी में मिला। सूचना मिलने के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में रोष था। पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण बच्चे के शव को यमुना नदी से बाहर निकालकर अपने घर ले आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी दीदार ¨सह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.