प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
550 साला गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रीय सिख संगत की ओर से विभिन्न स्कूलों में गुरु नानक देव के जीवन पर निबंध कविता और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में निबंध कविता और भाषण प्रतियोगता में उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 550 साला गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रीय सिख संगत की ओर से विभिन्न स्कूलों में गुरु नानक देव के जीवन पर निबंध, कविता और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में निबंध, कविता और भाषण प्रतियोगता में उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
सूरज, मुस्कान, सनी, कुलविदर, हर्ष, सुषमा प्रथम और सुखमनदीप सिंह, संदीप, रमन, स्मृति, योगेश, मानसी व भावना दूसरे और अर्पित, कुलविदर, गुलशद अली, शिवांक, प्रिस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधान सुखदेव सिंह गुजराल ने बताया कि राष्ट्रीय सिख संगत की ओर से जिले में विभिन्न तरीकों से वह गुरु नानक देव का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। मौके पर नरेंद्र सिंह विर्क, हरभजन सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, सर्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे।