बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
पाबनी कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण विषय पर पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला लीगल सर्विस और रोटरी क्लब ऑफ़ जगाधरी नार्थ के तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट कम डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी अरविद कुमार रहे।
संस, बिलासपुर : पाबनी कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण विषय पर पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला लीगल सर्विस और रोटरी क्लब ऑफ़ जगाधरी नार्थ के तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट कम डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी अरविद कुमार रहे।
उन्होंने कहा कि इस धरती पर रहने वाले सभी जीव-जंतुओं को खुली हवा में सांस लेने का अधिकार है। पृथ्वी पर जितना अधिकार मनुष्य का है, उतनी ही जीव-जंतुओं का है। मनुष्य अपनी जरूरतों के चलते पर्यावरण को दूषित कर रहा है। घटते वन क्षेत्र में पशु- पक्षियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते कुछ प्रजातियां लुप्त हो चुकी है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। जीव-जंतुओं पर दया भाव रखने के लिए भी प्रेरित किया। प्रिसिपल नरेंद्र कुमार ने भी बच्चों को पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।