छात्रा की शिकायत पर स्कूल में पहुंची बाल कल्याण समिति सदस्य
बाल कल्याण समिति सदस्य अलका गर्ग ने शनिवार को सरकारी कन्या विद्यालय का दौरा किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 10:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
बाल कल्याण समिति सदस्य अलका गर्ग ने शनिवार को सरकारी कन्या विद्यालय का दौरा किया। यहां से एक छात्रा ने शिकायत की थी कि धूप निकलने के समय जब वह स्कूल के मैदान में पढ़ते हैं, तो कुछ लड़के स्कूल के सामने छतों पर खड़े होकर उन्हें गलत इशारे करते हैं। अलका गर्ग ने छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह से इस बारे में फोन पर बात की और स्कूल के पास पुलिस गश्त कराए जाने के निर्देश दिए।
इस बारे में स्कूल प्रबंधन से भी उन्होंने बात की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि कोई भी दिक्कत है, तो वह बाल कल्याण समिति को बता सकते हैं। जगाधरी कार्यालय में भी शिकायत की जा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें