विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में बंसल इंटरप्राइजेज पर सेंट्रल GST का छापा, बड़े पैमाने पर चोरी की आशंका

Published: Fri, 21 Aug 2026 05:02 PM (GMT+05:30)

यमुनानगर के प्रकाश चौक स्थित बंसल इंटरप्राइजेज पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है। जीएसटी चोरी और संपत्ति ...और पढ़ें

बंसल इंटरप्राइजेज पर सेंट्रल जीएसटी की रेड।

बंसल इंटरप्राइजेज पर सेंट्रल जीएसटी की रेड।

HighLights

  1. यमुनानगर के बंसल इंटरप्राइजेज पर सेंट्रल जीएसटी की रेड

  2. जीएसटी चोरी और संपत्ति में निवेश की हो रही जांच

  3. फैक्ट्री व आवास पर टीम ने दस्तावेजों की पड़ताल की

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। प्रकाश चौक स्थित बंसल इंटरप्राइजेज पर वीरवार को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने रेड की। सुबह लगभग पांच बजे पंजाब व चंडीगढ़ नंबर की पांच गाड़ियों में टीम पहुंची। फैक्ट्री व आवास पर टीम ने छापेमारी की।

यहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जीएसटी की बड़े पैमाने पर चोरी को लेकर यह रेड किए जाने की आशंका है। जिस फैक्ट्री में रेड हुई। उसके बाहर नोटिस लगा है। आठ जुलाई को लगाए गए इस नोटिस में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को लिखा गया है कि वह अपनी यूनिट की मशीनों की रिपेयरिंग कराने के लिए बंद कर रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर सामान आवागमन जारी है।

देवी भवन बाजार निवासी राकेश बंसल का मेटल का कारोबार है। उनकी एक फैक्ट्री प्रकाश चौक के पास है। जिस पर जीएसटी की टीम ने रेड की है। सूत्रों के अनुसार राकेश बंसल ने प्रॉपर्टी में निवेश किया हुआ है। जडौदा के पास भी उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदी हुई है। अचानक से हुए मोटे निवेश के चलते ही यह रेड की गई है। इसके साथ ही उनका एक मकान भी निर्माणाधीन है।

इस निवेश को लेकर ही जीएसटी की रेड की चर्चा है। कुछ नगदी भी बरामद होने की चर्चा है। ऐसे में यह रेड लंबी चल सकती है। उनके आवास व फैक्ट्री में अधिकारियों की भी आवाजाही हो रही है। हालांकि, जीएसटी के अधिकारियों की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।