Move to Jagran APP

चुनावों में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर मनाया जश्न

राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने पर जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर जश्न मनाया। सभी ने ढोल की थाप पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 11:36 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 11:36 PM (IST)
चुनावों में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर मनाया जश्न
चुनावों में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने पर जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर जश्न मनाया। सभी ने ढोल की थाप पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के राजनीतिक सलाहाकार रहे प्रोफेसर विरेंद्र ¨सह गांव थाना छप्पर में में पहुंचे जहां पर उन्होंने कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर के साथ पांचो राज्य में कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार की खुशी मनाई। विरेंद्र ¨सह ने यमुनानगर में पहुंच कर मेयर चुनाव पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राकेश काका के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डू खिलाए। रादौर में भी बांटे लड्डू :

उधर, रादौर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेश ढांडा, विरेंद्र चौहान, सचिन गुप्ता, जिला युवा कांग्रेस महासचिव व पार्षद देवेंद्र लक्की, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, सोनू रपड़ी, कांग्रेसी नेता मांगेराम मारूपुर, संदीप राणा उन्हेड़ी के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। वहीं गांव हरनौल में पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव सतीश दताना के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांव में लड्डू बांटें गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजवा कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों में मिली जीत का श्रेय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा असर : आस मोहम्मद

वहीं, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन राणा आस मोहम्मद ने भी कांग्रेस की जीत पर ढोल बजवाया व लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भरतपुर जिले की कामा विधानसभा सीट का उन्हें प्रभारी नियुक्त किया था। उन्होंने गांव-गांव जाकर कांग्रेस प्रत्याशी जाहिदा खान के लिए वोट मांगे थे। सभी की मेहनत रंग लाई और जाहिदा खान को 41 हजार वोट से जीत मिली। इसका असर लोकसभा व हरियाणा के विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। मौके पर अमजद अली, शोएब अली, यूनस खान, मास्टर असलम, डॉ. जीशान व अन्य मौजूद रहे। प्रदेश में भी बनेगी कांग्रेस सरकार : बजरंग दास

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि पांच राज्यों में भाजपा का पूरी तरह सफाया होना भाजपा सरकार की जीता जागता विफलता का सबूत है। आगामी लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केंद्र व हरियाणा में सरकार बनाकर अपना परचम लहराएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी, उद्योगपति, किसान, कर्मचारी, मजदूर व आम जनता बड़ी भारी दुखी है। गहलोत को सीएम बनाने की मांग :

अखिल भारतीय मौर्य महासभा के जिला अध्यक्ष संदीप सैनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजकर अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। संदीप सैनी ने राहुल गांधी को भेजे पत्र में कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की जीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए कांग्रेस पार्टी अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री नियुक्त कर उनका मान सम्मान बढ़ाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.