Move to Jagran APP

कृषि भूमि में आवासीय प्लॉट काटने वाले छह प्रॉपर्टी डीलरों पर केस

डीटीपी अमित मंधोलिया की ओर से फर्कपुर थाने में अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर दो और केस दर्ज कराए गए हैं। फर्कपुर के जोडि़यो में मंडेबर के कर्मजीत सिंह जोडि़यो के प्यारा सिंह और चांदपुर के इंतजार हुसैन पर केस दर्ज हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:00 PM (IST)
कृषि भूमि में आवासीय प्लॉट काटने वाले छह प्रॉपर्टी डीलरों पर केस
कृषि भूमि में आवासीय प्लॉट काटने वाले छह प्रॉपर्टी डीलरों पर केस

जासं, यमुनानगर : डीटीपी अमित मंधोलिया की ओर से फर्कपुर थाने में अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर दो और केस दर्ज कराए गए हैं। फर्कपुर के जोडि़यो में मंडेबर के कर्मजीत सिंह, जोडि़यो के प्यारा सिंह और चांदपुर के इंतजार हुसैन पर केस दर्ज हुआ। इस तरह अब छह प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज हो चुके हैं। तक इन्होंने कृषि भूमि में अवैध रूप से प्लॉट काटे। कृषि भूमि में सड़कें बनाकर प्लॉट काटकर लोगों को बेच दिए हैं। नियमानुसार कृषि भूमि में प्लॉट काटकर नहीं बेचे जा सकते। इसी तरह से एक अन्य मामला जोड़ियो में ही कृषि भूमि में प्लाट काटने का दर्ज हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गुरजीत सिंह, गांधीनगर निवासी रिकी और पटेल नगर निवासी ललिता देवी पर केस दर्ज हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.