जुर्माना नहीं भरने पर दो चालकों के खिलाफ केस दर्ज
जासं यमुनानगर अवैध खनन के मामले में पकड़े गए वाहन चालकों द्वारा जुर्माना नहीं भरने पर पुलि
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:54 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 09:54 AM (IST)
जासं, यमुनानगर : अवैध खनन के मामले में पकड़े गए वाहन चालकों द्वारा जुर्माना नहीं भरने पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
माइनिग आफिसर ओमदत्त शर्मा ने बताया कि बीबीपुर गांव के रकबा में अवैध खनन करते हुए वाहन को पकड़ा था। तब वाहन चालक पर जुर्माना किया गया था। परंतु आरोपित अभी तक जुर्माना भरने के लिए कार्यालय में नहीं आया। इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
इसी तरह बीबीपुर घाट से दूसरा वाहन पकड़ा गया था। इस वाहन चालक ने भी अभी तक जुर्माना नहीं भरा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें