दंपति को टक्कर मार कार बिजली के पोल से टकराई
शनिवार को वह जगाधरी में साले के घर में पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे वे घर लौट रहे थे तो संत निश्चल सिंह स्कूल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ओल्ड विष्णु नगर जगाधरी निवासी राजकमल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि विष्णु नगर में उसका क्लीनिक है। शनिवार को वह जगाधरी में साले के घर में पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे वे घर लौट रहे थे तो संत निश्चल सिंह स्कूल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार अनियंत्रित होकर बिजली के दो पोल से टकरा गई। इससे दोनों पोल टूट कर कार के ऊपर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।