Move to Jagran APP

कागजों में चल रहा गोसंरक्षण का अभियान, सड़कों पर हकीकत

बेसहारा गोवंश के सरंक्षण को लेकर कागजों में अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:10 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:10 AM (IST)
कागजों में चल रहा गोसंरक्षण का अभियान, सड़कों पर हकीकत
कागजों में चल रहा गोसंरक्षण का अभियान, सड़कों पर हकीकत

फोटो : 9

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

बेसहारा गोवंश के सरंक्षण को लेकर कागजों में अभियान चल रहा है। नगर निगम की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर गोवंश पकड़ने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत सड़कों व विभिन्न कालोनियों में देखी जा रही है। शायद ही कोई ऐसी गली होगी यहां बेसहारा गोवंश घूमता न दिखाई दे। न गोशालाओं में जगह मिल रही है और न ही गोचरान की भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के लिए प्रशासन आगे आ रहा है। हालांकि कुछ गोसेवक गोसेवा के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। गोसेवकों का कहना है कि गोवंश को संरक्षण के लिए गोचरान की जमीन से अवैध कब्जे हटना जरूरी है। गमलों को तोड़ देते

हुडा के सेक्टरों, प्रोफेसर कालोनी, सरोजनी कालोनी, प्रोफेसर कालोनी, कांसापुर रोड, बस स्टैंड सहित अन्य कई कालोनियों में बेसहारा गोवंश दिनभर घूमता रहता है। इनको न खाने के लिए चारा और न ही समय पर पीने के लिए पानी मिलता है। कई बार तो गोवंश घरों के बाहर रखे गमलों व पौधों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। यदि इनको रोका जाए जो मारने उतारू हो जाते हैं। बच्चे व बुजुर्ग बाहर निकलने से कतराते हैं। क्योंकि शहर में कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार वाहन के साथ भी गोवंश टकरा जाते हैं। गोवंश का संरक्षण करे प्रशासन

गोसेवक राम मेहर, रमेश कुमार व नितिन गुर्जर का कहना है कि गोवंश का संरक्षण जरूरी है। प्रशासन को इस दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए। क्योंकि गोवंश खुद भी संकट में है और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इनको गोशालाओं में आश्रय नहीं मिल रहा है। जिसके चलते बेसहारा गोवंश सड़कों पर धक्के खा रहा है। अधिकारियों को इस बारे संज्ञान लेना चाहिए। गोशालाओं का विस्तार कर इनको आश्रय दिया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.