धनतेरस पर बाजार में बरसा धन, कार से लेकर गिलास तक खरीदे
धनतेरस पर बाजारों में सोमवार को खूब धन बरसा। खरीदारों ने कार से लेकर बाजार में गिलास तक खरीदे। हर साल की तरह इस बार भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी में लोगों ने रुचि दिखाई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : धनतेरस पर बाजारों में सोमवार को खूब धन बरसा। खरीदारों ने कार से लेकर बाजार में गिलास तक खरीदे। हर साल की तरह इस बार भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी में लोगों ने रुचि दिखाई। देर रात तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। लाखों रुपये के बर्तन बिके। सोने-चांदी के गहने भी खरीदने के लिए होड़ लगी रही। सड़क किनारे सजी दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। क्रॉकरी खरीदने वालों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
लाखों के बर्तन बिके
द जगाधरी मेटल मेन्यूफैक्चरर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन की खरीददारी को सबसे शुभ माना जाता है। लोग अपने सामर्थ्य के मुताबिक बर्तनों की खरीददारी करते हैं। जगाधरी बर्तन बाजार में 100 से ज्यादा बर्तनों की दुकानें हैं। मैटल नगरी पूरे देश में मशहूर है। बाहर से मिले आर्डर अलग हैं। पूरे बर्तन बाजार में लोगों ने चम्मच से लेकर टब तक खरीदे। धनतेरस पर बर्तन खरीद को बेहद शुभ माना जाता है। इसी वजह से छोटी दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। खरीदारी करने आई संगीता ने बताया कि वह हर बार बर्तन खरीदते हैं। इस बार उन्होंने 12 गिलास, छह कटोरी, पांच प्लेट लिए है। उनके साथ आई निधि ने बताया कि परंपरा निभाई है। इसलिए बर्तन खरीदे हैं।
50 से ज्यादा कारें बिकी
धनतेरस पर कार खरीदने वालों में भी होड़ रही। दोपहिया वाहन खरीदने वालों की संख्या में भी पहले से इजाफा हुआ। मारुति कंपनी की कारों की अधिक मांग रही। वॉक्सवैगन की एजेंसी पर 15, रेनॉल्ट की 10 कारों की खरीद हुई। दूसरी एजेंसियों पर भी 10 से ज्यादा कारें बेची गई। रेनॉल्ट के प्रबंधक जस¨वद्र ने बताया कि धनतेरस पर वाहन खरीद को शुभ माना जाता है। इसी वजह से लोगों ने अपनी मनपसंद कारें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। इसी तरह धनतेरस पर 300 से ज्यादा बाइक ं बिकने की बात कही जा रही है।
बरकरार रही सोने चांदी की चमक
इस बार सोने चांदी की भी धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई। शुभ मुहुर्त में सवा करोड़ रुपए से ज्यादा के आभूषण बिकने की बात कही जा रही है। यमुनानगर-जगाधरी शहर में ज्वैलर्स की करीब तीन सौ दुकाने हैं। बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने खरीददारी की। इस बार गहनों के साथ लोगों ने सोने चांदी के सिक्के और प्रतिमाओं की काफी खरीद की। चांदी के पत्ते पर फोटो फ्रेम भी ग्राहकों ने खूब खरीदे। वहीं लोगों ने शादी के लिए भी गहनों की बु¨कग की।
यहां देखने को मिली अधिक भीड़
धनतेरस पर ट्विन सिटी में सबसे अधिक भीड़ रेलवे रोड, मीरा बाई बाजार, रादौर रोड, नेहरू पार्क मार्केट, जगाधरी वर्कशॉप रोड आदि में देखी गई। इसी तरह जगाधरी के बर्तन बाजार, पत्थरों वाला बाजार, स्कूल रोड, सिविल रोड आदि पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ का नजारा रहा। व्यस्त मीरा बाजार के दुकानदार विनोद कुमार ने कहा कि धनतेरस पर इस बार मार्केट में अच्छा काम रहा। रोजाना की अपेक्षा इस बार कई गुना सामान की बिक्री हुई। इसी तरह गारमेंट व्यापारी गुलशन ने बताया कि पहले धनतेरस पर कपड़ों की बिक्री ढीली रहती थी, मगर अब हर कोई कुछ न कुछ नया खरीदना चाहता है। बाजार में उम्मीद से अच्छा बिजनेस हुआ।