बस स्टैंड पास क्षतिग्रस्त पुलिया की हो मरम्मत
जागरण संवाददाता जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक नाले पर बनी पुलिया अर्से से क्षतिग्रस्त है। इसकी म
जागरण संवाददाता, जगाधरी : बस स्टैंड के नजदीक नाले पर बनी पुलिया अर्से से क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत पर प्रशासन ध्यान नहीं द रहा। प्रशासनिक अनदेखी राहगीरों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। इस मार्ग से रोजाना चार से पांच हजार लोग गुजरते हैं। वाहनों की रफ्तार भी ठीक रहती है। सड़क किनारे ये पुलिया बनी है। काफी समय पहले खस्ताहाल हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी भी यहीं से होकर निकलते हैं। उनकी नजर कभी इस तरफ नहीं जाती। इस मार्ग पर शिक्षण संस्थान भी हैं। बच्चों के गिरने का डर रहता है। इस मोड पर ये पुलिया लगती है। वह रूप नगर की तरफ भी रास्ता जाता है। दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के लिए कॉलोनी के लोग यहां से होकर यमुनानगर की तरफ जाते हैं। यहां लगी रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनकी प्रशासन से मांग है कि क्षतिगस्त पुलिया की मरम्मत की जाए। इससे राहगीरों को समस्या से निजात मिल सके। नीरज कुमार
जगाधरी
यमुनानगर
9813879845