Move to Jagran APP

बुलेट के पटाखे बजाने से रोकने पर बवाल, पथराव, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता यमुनानगर फर्कपुर के जोगिद्र नगर में सोमवार रात करीब 11 बजे बुलेट पटा

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 01:22 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 01:22 AM (IST)
बुलेट के पटाखे बजाने से रोकने पर बवाल, पथराव, दो गिरफ्तार
बुलेट के पटाखे बजाने से रोकने पर बवाल, पथराव, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

prime article banner

फर्कपुर के जोगिद्र नगर में सोमवार रात करीब 11 बजे बुलेट पटाखे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। पास ही मदरसे में जाकर आरोपित युवकों ने मारपीट करने का शोर मचा दिया। इसके बाद मदरसे से काफी लोग आए और जोगिद्र नगर में घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। रात को ही पुलिस पहुंची और हमलावरों को भगाया। मामले में दो नामजद सहित 20-25 लोगों पर केस दर्ज कराया है। इनमें से दो नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह एसपी कुलदीप सिंह और डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष भी घटनास्थल पर पहुंचे। कॉलोनी में फिलहाल पुलिस बल तैनात है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11 बजे तसलीम और अब्दुल नाम के दो युवक बुलेट पर जोगिद्र नगर में आए। यहां वे बुलेट से पटाखे बजाने लगे। इस पर ब्रह्मापाल ने उन्हें रोका। ब्रह्मापाल ने अपने पिता की बीमारी का हवाला देकर पटाखे बजाने से मना किया। इस पर उनके बीच विवाद हो गया। कॉलोनी के लोग एकत्र हुए तो आरोपित वहां से चले गए। आरोप है कि बाद में वे पांच-छह युवकों को लेकर आए। उन्होंने भी कॉलोनी में बुलेट से पटाखे बजाने शुरू कर दिए। इस पर कॉलोनी के लोगों ने उन्हें दौड़ा दिया। इस दौरान पास के मदरसे में जलसा हो रहा था। आरोपितों ने वहां जाकर खुद पर हमला करने की बात बताई। मदरसे में लोगों को बताया गया कि दूसरे संप्रदाय के लोगों ने उन्हें पीटा है। इस पर मदरसे से लोग कॉलोनी में पहुंचे और वहां पर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जब लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो आरोपितों ने पथराव शुरू कर दिया। बच्चों ने घर में छिपकर जान बचाई। इस दौरान रामेश्वर सैनी, सुरेंद्र, राज सिंह, सुमन, बंटी और हरमिद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस आने पर वे भाग गए। जान बचाकर भागने लगे लोग :

जब पथराव हुआ तो लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एक मकान में लगे सीसीटीवी में घटना भी कैद है। इसमें दिख रहा है कि काफी लोग एक मकान में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे हैं। लोग किसी तरह से उन्हें रोक रहे हैं, लेकिन वह नहीं रुके और पथराव शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने भागकर जान बचाई। लोगों ने एसपी को दिखाए हालात

एसपी कुलदीप सिंह और डीएसपी हालात का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उन्हें पथराव से क्षतिग्रस्त कार, मीटर और घर के शीशे भी दिखाए। एक कार को तो हमलावरों ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद से लोगों में दहशत है। डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरी तरह से शांति है। मौके पर पुलिस भी तैनात की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.