Move to Jagran APP

एक लाख में लाया दुल्हन वो मांग भराकर भाग गई

जागरण संवाददाता यमुनानगर सहारनपुर के देवबंद गांव निवासी विक्रम की शादी कराने के नाम पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 08:42 AM (IST)
एक लाख में लाया दुल्हन वो मांग भराकर भाग गई
एक लाख में लाया दुल्हन वो मांग भराकर भाग गई

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: सहारनपुर के देवबंद गांव निवासी विक्रम की शादी कराने के नाम पर तीन लोगों ने एक लाख रुपये ठग लिए। शादी के लिए जो लड़की साथ भेजी गई थी वो रास्ते में उल्टी आने का बहाना बनाकर फरार हो गई। मामला चार माह पुराना है। पुलिस ने आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

विक्रम ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिव्यांग है और दर्जी की दुकान करता है। छछरौली के कोटड़ा काहन सिंह गांव निवासी प्रीतम उसकी मौसी के जान-पहचान में है। मौसी ने प्रीतम से कहा था कि उसके भांजे का कहीं रिश्ता नहीं हो रहा है। प्रीतम ने कहा कि उसकी नजर में एक लड़की है। वह उसकी विक्रम से शादी तो करा देगा, लेकिन उसे एक लाख रुपये देने होंगे। बात तय हो जाने पर 20 अप्रैल को वे परिवार समेत छछरौली पहुंच गए। यहां विक्रम ने बताया कि लड़की हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब से है। वे उसके साथ कार में बैठ गए। विक्रम ने उनसे एक लाख रुपये लिए। पौंटा साहिब पहुंचने पर विक्रम ने उन्हें कार से नीचे नहीं उतरने दिया। उसने लड़की को कार में ही बुला लिया। कार में ही दुल्हन की मांग भरने की रस्म पूरी हुई। जहां उसकी बहन ने लड़की के कानों में सोने की बालियां और चांदी का हार पहनाया। वे लड़की को लेकर घर के लिए चल दिए। वे रास्ते में एक दुकान पर चाय पीने को रुक गए। तभी दुल्हन कहने लगी कि उसे उल्टी आ रही है। उल्टी करने के लिए वह दूसरी तरफ चली गई। इसी दौरान मौका पाकर वह फरार हो गई। उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस बारे में विक्रम से बात कर अपने रुपये और गहने वापस मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। विक्रम का आरोप है कि प्रीतम ने साजिश के तहत उनसे रुपये ठगे हैं। थाना छछरौली प्रभारी मुकेश का कहना है कि प्रीतम, जगदीश और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फाइल 61 का जोड़ : कहीं लड़की को बेचा तो नहीं गया

शादी के बदले एक लाख रुपये लेना लड़की को बेचे जाने का मामला भी हो सकता है। विक्रम के साथ लड़की की शादी करने के नाम पर खानापूर्ति की गई। कार में ही लड़की की मांग भरी। वर पक्ष को लड़की के घर भी नहीं जाने दिया। ससुराल जाते समय लड़की का रास्ते से ही बहाना बनाकर भाग जाना। आरोपितों पर लड़की के साथ मिलकर ठगने का भी शक है। एसएचओ का कहना है कि लड़की बेचे जाने का मामला भी हो सकता है। जांच में सभी तथ्यों को सामने रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.