Move to Jagran APP

ज्ञान का महासागर हैं पुस्तकें, जितनी पढ़ी जाएं उतनी कम : डॉ. अश्वनी

ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में शनिवार को पुस्तक मेले का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। भारत विकास परिषद् के संरक्षक मान सिंह आर्य विशिष्ट अतिथि रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 07:40 AM (IST)
ज्ञान का महासागर हैं पुस्तकें, जितनी पढ़ी जाएं उतनी कम : डॉ. अश्वनी
ज्ञान का महासागर हैं पुस्तकें, जितनी पढ़ी जाएं उतनी कम : डॉ. अश्वनी

संवाद सहयोगी, रादौर : ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में शनिवार को पुस्तक मेले का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। भारत विकास परिषद् के संरक्षक मान सिंह आर्य विशिष्ट अतिथि रहे।

loksabha election banner

प्रधानाचार्या पूजा कांबोज ने बताया कि विद्यालय परिसर में दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ज्ञानवर्धक, इतिहास से संबंधित, महान हस्तियों पर आधारित, बच्चों के लिए प्रेरणादायी कहानियों की पुस्तकें, जनरल नॉलेज, रिजनिग, वैदिक मैथ व वेदों पर आधारित पुस्तकें और अन्य रोचक पाठ्य सामग्री से परिपूर्ण पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पुस्तकें सोशल मीडिया के इस बढ़ते युग में बच्चों की सबसे अधिक मार्गदर्शक हैं। चरित्र निर्माण का सबसे अच्छा साधन होती हैं जो अच्छे विचारों व अच्छे व्यवहार को जन्म देती हैं। प्रेरणादायक कहानियों से भरपूर किताबों से देश की युवा पीढ़ी को एक नई दिशा दी जा सकती है और इनसे ही देश में फैले हुए अंधविश्वास के अंधकार से छुटकारा पाया जा सकता है।

उन्होंने स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के लिए स्कूल की सोच अत्यंत उत्तम है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.